फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Officers should send tankers where there is no supply from the water house: Deputy Commissioner

जहां जलघर से आपूर्ति नहीं हो रही वहां अधिकारी भेजें टैंकर : उपायुक्त

Fri, 17 Mar 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 17 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Officers should send tankers where there is no supply from the water house: Deputy Commissioner
गर्मी के मद्देनजर अधिकारियों की बैठक लेतीं उपायुक्त प्रीति।
चरखी दादरी। गर्मी का आगाज हो चुका है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने मुख्य सचिव के निर्देशानुसार लू और शुष्क हवाओं से आम जनजीवन, खेती, पशु-पक्षी आदि जीवों को सुरक्षित रखने के लिए एहतियात के तौर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त प्रीति ने वीरवार को गर्मियों में आने वाली समस्याओं को लेकर अधिकारियों की एक बैठक ली। उपायुक्त ने कहा कि जलघरों के टैंकों में पानी रिजर्व रखा जाएं और जहां पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है वहां टैंकर भेजे जाएं।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित हुई इस बैठक में उपायुक्त ने कहा कि फसलों की देखभाल के लिए कृषि विभाग किसानों के संपर्क में रहें। उपज लेने तक फसलों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होना चाहिए। कृषि उपनिदेशक डॉ. बलवंत सहारण ने बताया कि तापमान वृद्धि के कारण किसानों को हर रोज आधा घंटा फसलों की सिंचाई करने के लिए कहा गया है। रबी की कटाई के बाद किसानों को सलाह दी गई है कि वे ढैंचा लगाकर खेत की उर्वरा शक्ति को बढ़ाए। इसका बीज सरकार 80 प्रतिशत अनुदान पर दे रही है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने सिंचाई और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि वे आपस में तालमेल रखते हुए नहरी पानी की मांग और उसके आने की समयश्रेणी को साझा करते रहें। पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकों में रिजर्व पानी रखा जाए। जहां पेयजल आपूर्ति नहीं है, वहां टैंकरों से पानी भिजवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा से करवाएं नहरों की सफाई
उपायुक्त ने कहा कि नहरों की सफाई मनरेगा से करवाई जाए। इसी प्रकार वन्य प्राणियों के लिए वर्षा जल संग्रह के तालाब बनवाए जाएं। जिला वन अधिकारी जंगलात के इलाके कादमा, बडराई, छपार आदि क्षेत्र में बनाए गए पांच जोहड़ों को भरना सुनिश्चित करेंगे। गर्मी के मौसम में बिजली, पानी, स्वास्थ्य आदि से सबंधित समस्याएं विकराल रूप धारण ना करे, इस बात का सभी अधिकारी ध्यान रखेंगे।
नगर परिषद अधिकारी करवाएंगे पानी की टंकियां साफ
उपायुक्त ने नगर परिषद अभियंता को पानी की टंकियों की सफाई करवाने, शहर में नालों की सफाई करवाने, रैन बसेरा बनाने, पार्कों में मेडिकल स्टाफ का नंबर प्रदर्शित किए जाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार पशुपालन विभाग पशुओं को नहलाने, शेड के नीचे पंखा लगाकर बांधने, दवाओं का स्टॉक पूरा रखने का प्रबंध करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में ये रहे मौजूद
इस मौके पर एसडीएम डॉ. वीरेंद्र सिंह व नवीन कुमार, जिला राजस्व अधिकारी तरुण सहोता, कार्यकारी अभियंता रमेश गौड़, वन मंडल अधिकारी दिलीप सिंह, उप सिविल सर्जन डॉ. संजय गुप्ता, बिजली वितरण निगम के एसडीओ होशियार सिंह, नितिन खंडेलवाल, विनय डाला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed