फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Officers should resolve complaints quickly

Charkhi Dadri News: शिकायतों का जल्द निपटारा करें अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Officers should resolve complaints quickly
लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनते नगराधीश आशिष सांगवान।
चरखी दादरी। समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का जल्द निपटारा करें और किसी भी शिकायत को लंबित न रहने दें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों की समीक्षा करते हैं। ऐसे में इसे लेकर कोताही न बरतें। नगराधीश आशिष सांगवान ने सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनते हुए अधिकारियों को ये निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक कार्य दिवस पर जिला मुख्यालय व उपमंडल मुख्यालय पर सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है। इन शिविरों में प्राप्त हो रही शिकायतों का मौके पर निपटारा करने के प्रयास किए जाते हैं। सभी विभागों के उच्चाधिकारी इन शिविरों में उपस्थित रहकर अपने विभाग से संबंधित शिकायत का निपटारा करते हैं। जिला प्रशासन की ओर से प्रतिदिन समाधान शिविर की शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की जाती है और संबंधित विभागों को समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए गए निर्देशों अनुसार यह समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से निरंतर इन समाधान शिविरों की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से निगरानी की जा रही है। सरकार की ओर से संबंधित शिकायतकर्ताओं से भी फीडबैक लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed