फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Officers should complete the development work within the stipulated time: Kiran Chaudhary

अधिकारी तय समय में पूरे कराएं विकास कार्य : किरण चौधरी

Thu, 01 May 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 01 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Officers should complete the development work within the stipulated time: Kiran Chaudhary
रेस्ट हाउस में राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी लोगों की समस्याएं सुनते हुए। 
चरखी दादरी। राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने स्थानीय पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान किरण चौधरी ने कहा कि एक बार फिर से पंजाब सरकार ने अपने ओछे हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए हैं। जिस प्रकार से हरियाणा के हिस्से का पानी रोका गया है, उससे प्रदेश के किसानों सहित आम आदमी पर गर्मी के मौसम में मार पड़ने वाली है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा के हिस्से का पानी रोकना किसी तरह से जायज नहीं है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व उनकी सरकार के इस फैसले का विरोध हर स्तर पर होगा। हम अपने हिस्से का पानी लेकर रहेंगे।
विज्ञापन


किरण चौधरी ने कहा कि पिछले 10 साल दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार रही। हरियाणा ने कभी एक बूंद पानी की कटौती नहीं की। ऐसे में पंजाब जो कर रहा है वो कत्तई जायज नहीं है। यह केवल राजनीति है। इसका फायदा किसी को नहीं होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चरखी दादरी में हर साल किसानों की फसलें बारिश के सीजन में जलभराव के कारण बर्बाद हो जाती थीं। अबकी बार जल संसाधन विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने दादरी जिले को करोड़ों रुपये दिलवाए हैं। जल्द ही यहां कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अमृत जल सरोवर योजना के तहत बजट मुहैया कराया गया है। गांवों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए अनेकों गांवों एवं ढाणियों में योजनाओं पर काम हो रहा है। सालों से सूखे पड़े नालों की सफाई चल रही है। इसके लिए धनराशि मुहैया कराई जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्य तय समय सीमा में पूरा करवाने के निर्देश भी जारी किए। उन्होंने कहा कि किसी कार्य में लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं होगी। विकास कार्यों की गुणवत्ता मानकों का ध्यान रखा जाए।
उन्होंने पर्यटकों पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने काकड़ोली गांव के एयरफोर्स के जवान नवीन श्योराण की लद्दाख में हुई शहादत पर परिवार एवं स्वजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इस अवसर पर दिलबाग निमड़ी, कृष्ण फोगाट, विजय खोरड़ा, सुनीता दांगी, सत्या लेघा, जयप्रकाश, महेंद्र सरपंच, अजीत भागवी, रामभक्त यादव, राजेश, पार्षद श्यामलाल, शर्मिला, अमित जेडिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed