फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Officers should complete rural development projects in a fixed time: Dr. Jayendra Singh

ग्रामीण विकास परियोजनाओं को निश्चित समय में पूरा करें अधिकारी : डॉ. जयेंद्र सिंह

Fri, 01 Sep 2023 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 01 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Officers should complete rural development projects in a fixed time: Dr. Jayendra Singh
गांव कादमा में आयोजित जनसंवाद के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते एडीसी डॉ. जयेंद्र सिंह।
कादमा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्राथमिकता दी जाएगी और गांव स्तर पर भी सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। वीरवार को अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. जयेन्द्र सिंह ने कादमा गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ये विचार रखे। इस अवसर पर गांव में हरित दादरी व ड्रग फ्री दादरी को लेकर रैली भी निकाली गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने कार्यक्रम की शुरूआत से पहले पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार एक समान विकास की विचारधारा के साथ काम कर रही है और उसी सोच को आगे बढ़ाते हुए जिला प्रशासन भी काम कर रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए। ऐसे में सभी प्रशासनिक अधिकारियों को ग्रामीण विकास परियोजनाओं को निर्धारित समय पर पूरा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मुख्यालय स्तर पर ग्राम दर्शन पोर्टल के माध्यम से संबंधित गांव के लोगों से भी विकास कार्यों को लेकर सुझाव लिए जा रहे हैं। उन्होंने जनसंवाद में गांव के लोगों की समस्याएं सुनी और उनका मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने कहा कि गांव में जल्द से जल्द खेल सुविधाओं का विस्तार करवाया जाएगा ताकि यहां के युवा खेलों में आगे आकर अपना भविष्य बना सकें। नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सामाजिक सद्भाव और संबंधों को बनाएं मजबूत
उन्होंने कहा कि जो भी आवेदन जनसंवाद में आते हैं, उनका संबंधित विभाग द्वारा नियमित रूप से फॉलोअप किया जाएगा। हर दरखास्त पर कार्रवाई होगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि सामाजिक सद्भाव व सामुदायिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करने को लेकर हरियाणा उदय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। किसी भी गांव के विकास में ग्रामीणों का अहम योगदान होता है। ग्रामीण सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं और गांव के विकास में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन




- ऑनलाइन दिया जा रहा सेवाओं का लाभ
लोगों को ऑनलाइन माध्यम से योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। नागरिक घर बैठे सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। सरकार की सभी योजनाएं परिवार पहचान-पत्र के साथ जोड़ी जा रही हैं, ऐसे में सभी नागरिक अपना परिवार पहचान-पत्र बनवाएं ताकि किसी भी योजना के लाभ से वंचित न रहें। पात्र व्यक्तियों को आज आवेदन या लाभ के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों को गलत रास्तों पर जाने से रोकें। गांव में किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि न होने दें। यदि कोई अपने आस-पास आपराधिक गतिविधि में शामिल दिखाई देता है तो उसके बारे में पुलिस को सूचना दें।

- ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में सीईओ जिला परिषद प्रदीप कौशिक, एसडीएम डाॅ. विरेंद्र सिंह, डीडीपीओ नरेन्द्र सारवान, सीएमओ डा. जयकिशोर, रोडवेज जीएम प्रदीप अहलावत, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डाॅ. जसवंत जून, डीईईओ नवीन नारा, नायब तहसीलदार अमरनाथ और सरपंच चांदपती सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed