फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Officers honored for punishing the culprits

Charkhi Dadri News: दोषियों को सजा दिलाने पर दो जांच अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित

Thu, 25 Apr 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 25 Apr 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Officers honored for punishing the culprits
एलएसआई उर्मिला को सम्मानित करतीं एसपी पूजा वशिष्ठ। 
चरखी दादरी। हाल ही में अदालत ने दो मामलों की सुनवाई करते हुए दोषियों को कड़ी सजा सुनाई है। उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचाने में जांच अधिकारी की अहम भूमिका है। इनकी कार्यप्रणाली पर एसपी पूजा वशिष्ठ ने एएसआई राकेश और एसआई उर्मिला को अपने कार्यालय में नकद राशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि वर्ष 2021 में बाढड़ा थाना में एक नाबालिग से अनैतिक कार्य करने संबंधी केस दर्ज हुआ था। सब इंस्पेक्टर उर्मिला ने इस अभियोग में उत्कृष्ट पैरवी की। अदालत ने पुलिस की ओर से पेश किए गए साक्ष्य के आधार पर दोषी को 20 साल कैद और 50 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। वहीं, वर्ष 2020 में बाढड़ा थाने में नशीले पदार्थों की तस्करी संबंधी केस दर्ज हुआ था। इस मामले में एएसआई राकेश ने आरोपियों को काबू करने के साथ साक्ष्य जुटाकर कोर्ट के समक्ष पेश किए। इन सबूतों के आधार पर मादक पदार्थ तस्करी के दोषी को 20 साल और दो को 10-10 साल की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने कहा कि पुलिस की नौकरी जनसेवा का माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed