फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Officers and employees should conduct elections impartially

निष्पक्षता से चुनाव कार्य करें अधिकारी और कर्मचारी : उपायुक्त

Wed, 17 Apr 2024 05:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 17 Apr 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Officers and employees should conduct elections impartially
चरखी दादरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर ने सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को दृढ़ता से भारत निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारी और कर्मचारी निष्पक्ष रहें। उनके आचरण से भी निष्पक्षता झलकनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एमसीसी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए एआरओ अपने क्षेत्र में पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे और इस कार्य को अंजाम देने के लिए वे अपने पूरे क्षेत्र को कई सेक्टरों में बांट कर निगरानी करवा सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि किसी भी सार्वजनिक संपत्ति पर पोस्टर, बोर्ड या होर्डिंग नहीं लगाए जा सकते। निजी संपत्ति पर मालिक की लिखित अनुमति होनी चाहिए। संबंधित अधिकारी अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण व संवेदनशील राजनीतिक गतिविधियों की वीडियोग्राफी करवाएं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए विभिन्न स्थानों पर ईवीएम उपलब्ध रहेंगी। इनमें जिला निर्वाचन कार्यालय के अलावा उपमंडलाधीश कार्यालय, तहसील कार्यालय, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय शामिल हैं। उन्होंने एआरओ से कहा है कि वे 10 दिन में अपने निर्वाचन क्षेत्रों में सभी पोलिंग बूथों पर नंबर लिखवाएं। मतदान केंद्रों पर दिव्यांग व्यक्तियों के लिए रैंप, बिजली, पानी की आपूर्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



चुनाव की तैयारी समय रहते पूरी करें बीएलओ : मनदीप कौर

चरखी दादरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा कि जिले में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के तौर पर कार्य कर रहे सभी कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया संबंधी सभी प्रकार की तैयारी समय पर पूरी कर लें। सभी बूथों से संबंधित सूचना भी एकत्रित कर लें ताकि उन्हें बाद में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि बीएलओ अपने सुपरवाइजर से तालमेल करते रहें। अगर किसी को ईवीएम की जानकारी लेनी है तो वे भी इसका प्रयोग करना सीख लें। अपने बूथ की सही प्रकार से जांच कर लें। उन्होंने कहा कि बूथवार मतदान केंद्र पर दिव्यांग व्यक्तियों के रैंप बने या न बनने की रिपोर्ट भी बीएलओ कर सकते हैं। बूथों पर मतदाताओं का शंका समाधान भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed