फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Office presidents should resolve complaints at their own level: Mandeep Kaur

कार्यालय अध्यक्ष अपने स्तर पर ही शिकायतों का करें समाधान : मनदीप कौर

Mon, 08 Jun 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 08 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Office presidents should resolve complaints at their own level: Mandeep Kaur
समाधान शिविर में लोगों की समस्या सुनतीं उपायुक्त मनदीप कौर।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। आम जन से प्राप्त होने वाली शिकायतों को जिले के सभी कार्यालय अध्यक्ष अपने स्तर पर ही समाधान सुनिश्चित करें। किसी भी शिकायत को अपने अधीनस्थ अधिकारी या कर्मचारी को स्थानांतरित ना करें। शिकायत का समाधान कर स्वयं रिपोर्ट दें।
विज्ञापन

जिले की नवनियुक्त उपायुक्त मनदीप कौर ने सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में जन समस्याएं सुनते हुए ये आदेश दिए हैं। उन्होंने शिविर में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट किया कि सोमवार व वीरवार को समाधान शिविर और शुक्रवार को समाधान समीक्षा के दौरान केवल कार्यालय अध्यक्ष ही मौजूद रहें। किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी को न भेंजे। गैरहाजिर रहने वालों को प्रशासनिक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही शिविर में आते समय पिछली शिकायतों पर की गई कार्यवाही ही पूरी रिपोर्ट भी साथ लाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत के निपटारे की जिम्मेदारी संबंधित विभाग के कार्यालय अध्यक्ष की बनती है। ऐसे में कोई भी कार्यालय अध्यक्ष शिकायत को अपने अधीनस्थ अधिकारी या कर्मचारी को स्थानांतरित ना करें। शिकायत का समाधान स्वयं सुनिश्चित करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने जिले के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सरकार के निर्देशों के अनुसार सोमवार और वीरवार को दादरी और बाढड़ा में सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है। अगर किसी की कोई समस्या या शिकायत है तो इन शिविरों में आकर अपनी बात रख सकता है। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतें सुनने और उनका निपटारा करने के लिए ही समाधान शिविरों में समय निर्धारित किया गया है।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी, एसडीएम डॉ. विरेन्द्र सिंह, सीईओ जिला परिषद प्रदीप अहलावत व सीटीएम डाॅ. सुभाष चंद्र आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed