फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ODF Plus in 34 villages of the district, plastic waste management unit will be set up in each of 16 lakhs

Charkhi Dadri News: जिला के 34 गांव ओडीएफ प्लस, प्रत्येक में 16 लाख से लगेगी प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट

Wed, 26 Jul 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 26 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
ODF Plus in 34 villages of the district, plastic waste management unit will be set up in each of 16 lakhs
लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला स्वच्छता ग्रामीण मिशन की बैठक में भाग लेते अधिकारी।
चरखी दादरी। जिले के हर एक गांव को ओडीएफ प्लस बनाने की दिशा में ग्राम पंचायतें आगे आकर कार्य करें। हर गांव में लोगों को खुद साफ-सफाई की व्यवस्था संभालनी चाहिए। ग्रामीण स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हर एक खंड में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित की जाएगी। जिला स्वच्छता ग्रामीण मिशन की बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त प्रीति ने मंगलवार को यह बात कही।
विज्ञापन

लघु सचिवालय सभागार में आयोजित हुई इस बैठक में उपायुक्त ने कहा कि फिलहाल जिले में 34 गांव ही ओडीएफ प्लस हैं, जबकि इतने समय में तो सौ से अधिक गांव इस कड़ी में शामिल हो जाने चाहिए थे। जिस किसी गांव में सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए शेड का निर्माण किया जाए, वहां ग्राम पंचायत सदस्य को उसका इंचार्ज बनाएं। उपायुक्त ने कहा कि तरल कचरा प्रबंधन के लिए हर एक गांव में बीस-बीस सामुदायिक सॉक पिट बनाई जाएंगी। इनमें घरों से निकलने वाला गंदा पानी डाला जाएगा।
विज्ञापन

जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कौशिक ने बताया कि ग्रामीण स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हर एक खंड में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित की जाएगी। इस एक यूनिट की लागत 16 लाख रुपये है। इसमें प्लास्टिक के कचरे को पीसकर उसके बंडल बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गांव के स्कूल प्राचार्य, आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, चौकीदार, नंबरदार, ग्राम सचिव, स्वयं सहायता समूह, पशु औषद्यालय, जलघर के वर्करों सहित सभी सेवकों को सफाई अभियान में शामिल किया जाना चाहिए। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट, डाॅ. संजय गुप्ता, अनुष्मा, रामनिवास एपीओ, सुपरवाइजर पायल सिलवंत, नवीन, सविता, मंजू, रोहित, विकास राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रानीला में एक करोड़ से बनाया जा रहा गोबरधन प्लांट

जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान ने कहा कि जो गांव ओडीएफ बन चुके हैं, वहां के लोगों को घरों में बने शौचालयों का प्रयोग करना चाहिए। गांव में कुरड़ियों पर कूड़ा डालना बंद किया जाए। अब तो गोबर से भी बायो गैस बनाई जाती है। गांव अचीना में करीब एक करोड़ की लागत से गोबरधन प्लांट स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed