फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Objection to U-shaped lining construction

Charkhi Dadri News: लाइनिंग यू-आकार में निर्माण पर आपत्ति

Wed, 01 Jul 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 01 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Objection to U-shaped lining construction
चरखी दादरी। गांव घसौला के किसानों ने बधवाना नहर को सीमेंट की लाइनिंग यू-आकार से नहीं बनाए जाने की मांग की है। किसानों का तर्क है कि यू-आकार बनने से नलकूपों का जलस्तर कम हो जाएगा क्योंकि नहर से पानी का रिसाव बिल्कुल बंंद हो जाएगा। इससे जमीन का पानी भी खारा होने का अंदेशा है। ग्रामीणों ने इस बारे में एसडीएम वीरेंद्र को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

एमएसपी किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक जगबीर घसौला ने बताया कि उनके गांव का भूमिगत जलस्तर काफी नीचे है। अगर सीमेंटेड यू -आकार में नहर बनाई गई तो पानी का रिसाव बिल्कुल बंद हो जाएगा जिससे नलकूप भी नकारा हो जाएंगे।
विज्ञापन

जगबीर ने बताया कि बधवाना नहर गांव की जीवन रेखा है। नहर का सीमेंटेड यू लाइनिंग आकार में पुनर्निर्माण करके सरकार किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक समिति सदस्य छोटूराम, अमित पंच, आशीष पंच व धर्मवीर ने कहा कि इस समय यू-आकार में नहर का निर्माण करवाया जा रहा है, जो किसानों के हित में नहीं है। किसानों ने कर्ज लेकर खेतों में सिंचाई के लिए नलकूप लगा रखे हैं अब इनका जलस्तर नीचे जाने का डर पैदा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान नियम अनुसार नहर में सीढ़ियां भी नहीं बनाई जा रही हैं।

ग्रामीणों ने सरकार और जिला प्रशासन से नहर के निर्माण कार्य को रुकवाने की मांग की है। अगर तीन जुलाई तक नहर के निर्माण कार्य को नहीं रोका गया तो चार जुलाई को ग्रामीण पंचायत करके कोई बड़ा फैसला लेंगे और निर्माण कार्य को रोकने पर मजबूर होंगे। इस दौरान नफे सिंह फौजी, नरेंद्र श्योराण, कृष्ण कुमार, सुरेंद्र शर्मा, पप्पू अहलावत, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed