फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   objection of forest department dadri kanina mdr in pending

Charkhi Dadri News: वन विभाग ने लगाई आपत्ति, दादरी कनीना एमडीआर का निर्माण अटका

Thu, 15 May 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 15 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
objection of forest department dadri kanina mdr in pending
दादरी-कनीना मुख्यमार्ग जिसका पुनर्निर्माण होना है। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। दादरी-कनीना एमडीआर (मुख्य जिला सड़क) का निर्माण कार्य शुरू होने में अभी और समय लग सकता है। फिलहाल वन विभाग ने 12वीं बार आपत्ति लगाई है। लोक निर्माण विभाग के आपत्ति दूर करने के बाद ही 27 करोड़ की परियोजना पर काम शुरू हो सकेगा। हालांकि, लोक निर्माण विभाग की ओर से निविदा प्रक्रिया सिरे चढ़ाई जा चुकी है। वन विभाग से स्वीकृति मिलने का इंतजार है।
दादरी-कनीना मुख्यमार्ग से महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जाने वाले वाहन चालक गुजरते हैं। प्रतिदिन यहां से आठ हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है जबकि जिले के 15 गांवों के ग्रामीण इस मार्ग से दादरी शहर भी पहुंचते हैं।
विज्ञापन

यह जिले की मुख्य सड़क है। इसके चलते करीब सात साल पहले इसका पुनर्निर्माण कराने के साथ चौड़ाई बढ़ाने की योजना तैयार हुई थी, लेकिन, सिरे नहीं चढ़ पाई। इसके बाद सड़क का पुनर्निर्माण नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल पहले लोक निर्माण विभाग ने इसकी चौड़ाई बढ़ाने की योजना तैयार की थी। यह लगभग परवान चढ़ चुकी है। 27 करोड़ से बनने वाली 18.200 किलोमीटर लंबी सड़क की निविदा प्रक्रिया सिरे चढ़ने के साथ दो माह पहले एजेंसी को काम आवंटित हो चुका है। लेकिन, निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा।
इसका कारण चिह्नित जगह पर खड़े पेड़ों की वन विभाग से अनुमति न मिलना है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मानें तो दो साल में 12वीं बार वन विभाग ने आपत्ति लगाई है। प्रयास है कि जल्द इसे दूर कर धरातल पर काम शुरू करवा दिया जाए।

रामनगर तक फोरलेन बनेगा मार्ग :लोक निर्माण विभाग के जेई प्रेम सिंह ने बताया कि स्थानीय नई अनाज मंडी से शुरू होकर गांव रामनगर तक मार्ग फोरलेन बनना है। वहीं, सड़क के बीच में डिवाइडर भी बनाया जाएगा। रामनगर में फोरलेन की सीमा समाप्त होने के बाद निर्माणाधीन मार्ग की चौड़ाई 10 मीटर होगी। वहीं, गांव चिड़िया से बाघोत तक इसकी चौड़ाई कम कर 7 मीटर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed