{"_id":"67645f84c5a307d8dd058bb2","slug":"oath-not-to-take-norcotics-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-128352-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नहीं शब्द में बड़ी ताकत, बोलने से ही टूटेगी नशे की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नहीं शब्द में बड़ी ताकत, बोलने से ही टूटेगी नशे की चेन
Thu, 19 Dec 2024 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
वाल्मीकि बस्ती में लोगों से संवाद करते एसपी अर्श वर्मा। संवाद
नशामुक्त दादरी मुहिम के तहत जनसंवाद करने वीरवार को वाल्मीकि बस्ती पहुंचे एसपी अर्श वर्मा, लोगों से की नशे से दूरी बनाकर रखने की अपील
- पार्षद विनोद वाल्मीकि ने रखी बस्ती में पुलिस नाका या चौकी खोलने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला, प्रदेश और देश को अगर नशामुक्त बनाना है तो प्रत्येक नागरिक को इसमें सहभागिता निभानी होगी। नशे की चेन तोड़ने में नहीं सबसे ताकतवर शब्द है। अगर कोई हमें नशा करने के लिए बोले तो बेहिचक उसे यह शब्द बोल दें। नशामुक्त जिला मुहिम के तहत वीरवार को वाल्मीकि बस्ती में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे एसपी अर्श वर्मा ने ये बातें कहीं।
उन्होंने आम नागरिकों व नौजवान युवकों से संवाद किया और लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। लोगों से मुलाकात कर वार्ड के नागरिकों की सुरक्षा व पुलिस से संबंधित समस्याओं के बारे में पूछा और उनका त्वरित समाधान कराने का आश्वासन भी दिया। कहा कि आपकी जो भी समस्याएं हैं, उन्हें बताएं। पुलिस से संबंधित शिकायतों का तुरंत प्रभाव से निदान किया जाएगा और यह पुलिस की जिम्मेदारी भी है।
वार्ड 11 के पार्षद विनोद वाल्मीकि ने एसपी के समक्ष वार्ड में नाका या पुलिस चौकी खोलने की मांग रखी। इस पर पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने सकारात्मक आश्वासन दिया। इसके बाद एसपी ने कार्यक्रम में मौजूद बच्चों को चाॅकलेट देकर पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया और पुलिस अधिकारियों के साथ वार्ड का पैदल दौरा किया।
विज्ञापन
एसपी के साथ नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी, डीएसपी धीरज कुमार, एसएचओ सुनील कुमार, एसआई प्रवीन, पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार भी मौजूद रहे।
- ये हैं अब पुलिस की प्राथमिकता
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। इसके साथ ही अपराध पर रोकथाम, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, नशे के प्रसार को रोकना पुलिस की प्राथमिकता रहेगी। नशा समाज में पैर पसार रहा है। इसे रोकने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।
- खरीदने वाले नहीं होंगे तो तस्कर किसे बेचेंगे नशा
एसपी ने कहा कि पुलिस नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर नशीले पदार्थों की बरामदगी भी कर रही है। यह एक ऐसा विषय है, जिसमें आम नागरिकों और नौजवानों का अहम रोल है। नशीले पदार्थ जब बिकते हैं जब उन्हें कोई खरीदता है। नशे के प्रति समाज को ढिलाई नहीं बरतनी है। अगर आपको ऐसे लोगों के बारे में कोई भी जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
फोटो 26
वाल्मीकि बस्ती में लोगों से संवाद करते एसपी अर्श वर्मा। संवाद
फोटो 27
वाल्मीकि बस्ती का पैदल दौरा करते एसपी अर्श वर्मा, चेयरमैन बक्शीराम सैनी व पार्षद विनोद वाल्मीकि। संवाद