{"_id":"60903deb8ebc3e80d1518779","slug":"now-two-mt-daily-oxygen-quota-charkhidadri-news-rtk6070707148","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दो एमटी हुआ ऑक्सीजन का दैनिक कोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दो एमटी हुआ ऑक्सीजन का दैनिक कोटा
विज्ञापन
जिले को अब एक एमटी की बजाय दो एमटी ऑक्सीजन का दैनिक कोटा मिलना शुरू हो गया है। ऐसे में यह ऑक्सीजन की बढ़ी खपत के बीच मरीजों के लिए राहत की खबर है।
इसके साथ ही सोमवार को उपायुक्त राजेश जोगपाल ने शहर के एक निजी ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने आदेश दिए कि सीटीएम अमित मान या सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार की स्वीकृति के बाद ही यहां सिलिंडर रिफिल किए जाएंगे।
जिले में ऑक्सीजन सिलिंडर की दैनिक खपत 100 से ऊपर पहुंच चुकी है। तीन दिन पहले तक दादरी को दैनिक एक एमटी ऑक्सीजन का कोटा मिल रहा था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर दो मीट्रिक टन कर दिया गया है। ऐसे में जिले में अब ऑक्सीजन संबंधी समस्या नहीं रहेगी। सोमवार को ऑक्सीजन संबंधी व्यवस्थाओं का डीसी राजेश जोगपाल ने जायजा लिया। उन्होंने रघुवीरा ऑक्सीजन प्लांट पर मौजूदा स्टॉक की जानकारी ली। उपायुक्त ने ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिल करने का एक नियम निर्धारित किया है। उनके निर्देश अनुसार अगर किसी को ऑक्सीजन सिलिंडर भरवाना है तो इसके लिए पहले सीटीएम या सीएमओ से अनुमति लेनी होगी। सीधे तौर पर किसी का ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिल नहीं किया जाएगा।
व्हाट्सएप ग्रुप पर देना होगा भरे प्रत्येक सिलिंडर की ब्योरा
उपायुक्त ने कहा कि जिले के आक्सीजन स्टॉक यार्ड में पूरी सावधानी के साथ काम करते हुए ऑक्सीजन के लेन-देन का पूरा ब्योरा होना चाहिए। इसके लिए एक अलग से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। रिफिल हुए प्रत्येक सिलिंडर का ब्योरा इस ग्रुप में भी देना है।
विज्ञापन
वास्तविक मांग के अनुसार निजी अस्पतालों को दी जाएगी ऑक्सीजन
उपायुक्त ने कहा कि वास्तविक मांग के अनुसार निजी अस्पतालों को भी ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में सामने आ रही मांग के अनुसार अतिरिक्त वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए मुख्यालय को मांग भेज दी गई है। सरकार के निर्देशों के अनुसार सरकारी अस्पतालों और कोविड केंद्रों के सभी बेड को कोविड बेड में परिवर्तित किया जा रहा है।
कालाबाजारी की सूचना देने वाले का नाम रखा जाएगा गुप्त
उपायुक्त ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अगर ऑक्सीजन की कालाबाजारी का कोई मामला सामने आए तो इसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें। इस मामले में तत्काल कार्रवाई की जाएगी और सूचना देने वाले का नाम भी गुप्त रखेगा।