फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Now trial will be held on 27th for sports nurseries

Charkhi Dadri News: खेल नर्सरियों में दाखिले के लिए अब 27 को होगा ट्रायल

Sun, 24 Mar 2024 04:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 24 Mar 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Now trial will be held on 27th for sports nurseries
चरखी दादरी। होली पर्व को देखते हुए खेल विभाग ने 22 मार्च को होने वाली सरकारी कोच वाली नर्सरियों की ट्रायल अब 27 मार्च को करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी बस्तीराम ने बताया कि जिला में वाॅलीबाल, कुश्ती, खो-खो, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, फुटबाल, हॉकी, कबड्डी, क्रिकेट, लॉन-टेनिस और बैडमिंटन आदि खेलों की खेल नर्सरियां चल रही हैं। खेल नर्सरी में 08 से 14 और 15 से 19 वर्ष तक के खिलाड़ियों का ट्रायल के आधार दाखिला किया जाता है। प्रत्येक खेल नर्सरी में 25 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इन नर्सरियों में सरकारी कोच अभ्यास करवाते हैं।

किस नर्सरी में होगा किस खेल का ट्रायल
27 मार्च को जिम्नास्टिक का ट्रायल राजकीय स्कूल पैंतावास कलां में होगा। एथलेटिक्स का ट्रायल बलिदान स्टेडियम चरखी दादरी और राजीव गांधी खेल मैदान चांदवास में होगा। लड़कों का फुटबाल ट्रायल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चरखी और लड़कियों का ट्रायल महिला महाविद्यालय झोझूकलां में होगा। हॉकी और मुक्केबाजी में लड़कों का ट्रायल राजीव गांधी खेल मैदान अचीना में होगा।
विज्ञापन

कबड्डी में लड़कियों का ट्रायल खेल स्टेडियम आदमपुर ढाडी और लड़कों का ट्रायल कबड्डी खेल मैदान मोरवाला में होगा। खो-खो में लड़कोें का ट्रायल बलिदान स्टेडियम दादरी में होगा। वाॅलीबाल में लड़कों का ट्रायल राजीव गांधी खेल मैदान मकड़ाना, राजीव गांधी खेल मैदान चांदवास और राजकीय स्कूल बलकरा में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुश्ती में लड़कों के ट्रायल हनुमान अखाड़ा फतेहगढ़ और खेल मैदान सांकरोड में होगा। मुक्केबाजी में लड़के और लड़कियों के ट्रायल राजीव गांधी खेल मैदान अचीना, राजीव गांधी स्टेडियम झोझू कलां और किसान मॉडल स्कूल भैरवी में होंगे। क्रिकेट खेल के लड़कों के ट्रायल राजीव गांधी मैदान छपार और लॉन टेनिस खेल के ट्रायल राजीव गांधी खेल मैदान बिरही कलां में होंगे। बैडमिंटन के ट्रायल किसान मॉडल स्कूल भैरवी में होंगे।

ये दस्तावेज साथ लाएं खिलाड़ी
जिला खेल अधिकारी बस्तीराम ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र की प्रति लानी होगी। खिलाड़ियों की जन्म तिथि एक अप्रैल 2005 से आंकी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed