{"_id":"6839f6830f0c1e80460a207d","slug":"now-students-will-not-be-able-to-use-internet-facility-on-their-tab-for-24-hours-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-137897-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अब टैब पर 24 घंटे इंटरनेट सुविधा का उपयोग नहीं कर पाएंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अब टैब पर 24 घंटे इंटरनेट सुविधा का उपयोग नहीं कर पाएंगे विद्यार्थी
Fri, 30 May 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 30 May 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
शहर के मॉडल संस्कृति स्कूल में पढ़ाई करते विद्यार्थी।
चरखी दादरी। अब विद्यार्थी टैब पर 24 घंटे इंटरनेट सुविधा का उपयोग नहीं कर पाएंगे। शिक्षा विभाग की ओर से हर साल कक्षा दसवीं से 12वीं तक विद्यार्थियों को टैब वितरित किए जाते हैं और इनमें सरकार की ओर से ही सिम रिचार्ज किया जाता है। इस सत्र से विभाग की ओर से विद्यार्थियों को टैब वितरित किए गए हैं, लेकिन इनमें रिचार्ज नहीं कराया गया।
अब विद्यार्थी स्कूल में वाई-फाई और घर अपने परिजनों के फोन से ही कनेक्ट कर टैब चला पाएंगे। जिले में कक्षा 10वीं से 12वीं तक करीब 4 हजार विद्यार्थी हैं। इनमें से विभाग की ओर से पहले के विद्यार्थियों की संख्या अनुसार ही टैब मंगवाए गए थे। इसके बाद नए टैब नहीं आए और उन्हीं टैब से ही काम चलाया जा रहा है। अब सरकार की ओर से टैब में डाली जा रही सिम का रिचार्ज भी बंद कर दिया है। विद्यार्थियों को टैब वितरित किए गए हैं और इनका उपयोग कुछ विद्यार्थी ही कर रहे हैं। इसके विद्यार्थियों पर अच्छे व बुरे दोनों प्रभाव पड़ेंगे। अब स्कूल में शिक्षक वाई-फाई से विद्यार्थियों को पढ़ाई करवाएंगे जबकि घर पर विद्यार्थी अपने परिजनों के फोन से कनेक्ट कर टैब का उपयोग कर सकेंगे। अब रिचार्ज न होने के कारण विद्यार्थी टैब स्कूल लेकर नहीं आ रहे और उनका रुझान भी टैब के प्रति घट रहा है।
अधिकारियों का तर्क है कि सरकार की ओर से विद्यार्थियों की सुरक्षा व पढ़ाई के लिए यह सुविधा बंद की है। अधिक इंटरनेट की उपलब्धता होने के कारण विद्यार्थी इसमें अनावश्यक एप्लीकेशन का उपयोग करते हैं और दिनभर प्रयोग करने से पढ़ाई से भी मन हटने लगता है। अब केवल पढ़ाई के लिए उपयोग करने का समय मिलेगा और अनावश्यक रूप से चीजें भी नहीं देखा पाएंगे। साथ ही परिजनों को भी अपने बच्चों के बिगड़ने की चिंता नहीं रहेगी।
विज्ञापन
- सॉफ्टवेयर अपडेट का नहीं ले सकेंगे लाभ
कुछ विद्यार्थी सॉफ्टवेयर अपडेट करवा टैब को फोन की तरह प्रयोग करते हैं और इससे उनका ध्यान पढ़ाई के बजाय भटकने लगता है। अब सिम रिचार्ज न होने के कारण टैब काम नहीं करेगा और केवल वाई-फाई से ही इसका उपयोग कर पाएंगे। सॉफ्टवेयर अपडेट होने से इंटरनेट स्पीड तेज होने के कारण अधिक देर तक इंटरनेट डेटा भी जल्द पूरा हो जाएगा और केवल काम के लिए ही इसका उपयोग हो सकेगा।
विभाग की ओर से बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को देखकर यह निर्णय लिया गया है। अब स्कूल में वाई-फाई और घर पर अपने इंटरनेट से विद्यार्थी इसका प्रयोग कर पाएंगे। विभाग को प्रदेश के काफी स्थानों से सॉफ्टवेयर अपडेट कर गलत तरीके से टैब प्रयोग की जानकारी मिली थी। अब विभाग ने सिम रिचार्ज बंद कर दिया है।
-विरेंद्र नारा, डीईओ, दादरी