{"_id":"68adecfd1d407789880b70ae","slug":"now-patients-will-not-have-to-sit-on-the-floor-waiting-before-treatment-the-health-department-has-purchased-10-benches-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-143490-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अब उपचार से पहले मरीजों को फर्श पर बैठ नहीं करना पड़ेगा इंतजार, स्वास्थ्य विभाग ने 10 बेंच खरीदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अब उपचार से पहले मरीजों को फर्श पर बैठ नहीं करना पड़ेगा इंतजार, स्वास्थ्य विभाग ने 10 बेंच खरीदे
विज्ञापन
दादरी के मातृ-शिशु अस्पताल में मरीजों के लिए पहुंचे बेंच। संवाद
चरखी दादरी। दादरी शहर के मातृ-शिशु अस्पताल में अब मरीजों को उपचार से पहले फर्श पर बैठकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अमर उजाला के मुद्दा उठाने के बाद यहां बेंच की कमी दूर हो गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के लिए यहां 10 बेंच रखवा दिए हैं और मंगलवार को उपचार के लिए आए मरीज यहां बैठे नजर आए।
शहर के सरदार झाडू सिंह चौक के समीप स्थित मातृ- शिशु अस्पताल में बेंच की कमी बनी हुई थी और इसके चलते मरीजों को बारी आने तक फर्श पर बैठकर इंतजार करना पड़ रहा था। इसके अलावा यहां पीने के पानी की समस्या भी बनी थी। अमर उजाला ने 11 अगस्त के संस्करण में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुूए बैठने के लिए बेंच है न पीने को पानी, मरीज झेल रहे परेशानी...नामक शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था।
इसके बाद जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का इस ओर ध्यान गया और उन्होंने बेंच खरीद योजना का अपडेट लेकर एजेंसी को जल्द खेप पहुंचाने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं, इसके बाद लगातार एजेंसी के संपर्क में रहे और अब जाकर मातृ-शिशु अस्पताल के लिए बेंच पहुंच गए हैं। वहीं, पेयजल संबंधी समस्या का भी जल्द स्थायी समाधान होने की उम्मीद है। मातृ-शिशु अस्पताल में प्रतिदिन 400 से अधिक मरीज पहुंचते हैं।
विज्ञापन
मातृ-शिशु अस्पताल में बेंच रखवा दिए गए हैं। अगर और बेंच की कमी महसूस हुई तो उसे भी जल्द दूर कर देंगे। यहां मरीजों को तमाम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। - डॉ. राहुल अरोड़ा, डिप्टी सीएमओ, दादरी स्वास्थ्य विभाग