फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Notice of Electricity Corporation: Farmers who got solar plates installed, they will not get electricity connection

बिजली निगम का नोटिस : जिन किसानों ने सोलर प्लेट लगवा ली, उन्हें नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Notice of Electricity Corporation: Farmers who got solar plates installed, they will not get electricity connection
बाढड़ा। बिजली निगम ने नया फरमान जारी किया है। जिन किसानों ने सोलर प्लेट लगवा ली हैं उनको ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में क्षेत्र के किसानों को निगम की ओर से नोटिस भेजकर सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

बाढड़ा में कृषि या पेयजल के लिए पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है। इस क्षेत्र में नहरी पानी आपूर्ति नहीं के बराबर होने से कृषकों को मजबूरी वश बिजली चालित ट्यूबवेल के पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। वर्ष 2010 में इस क्षेत्र को डार्क जोन घोषित कर नए ट्यूबवेल कनेक्शन देने पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

पिछले दिनों बिजली निगम ने इन किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन देने का निर्णय लिया था और उनसे सहमति पत्र भी मांगे गए थे। सिक्योरिटी राशि भी जमा करवाने को कहा गया था। अब निगम ने नया फार्मूला बना दिया है। इसके तहत जिन किसानों ने सोलर प्लेट सिस्टम लगवा लिया है, उनको ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन नहीं मिलेगा। इस संबंध में निगम ने खंड के 48 किसानों को पत्र भेजकर अवगत भी करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के इस निर्णय से किसान संगठनों में गहरा रोष पैदा हो गया है। किसानों ने अगले सप्ताह आंदोलन शुरू करने का अल्टीमेटम दिया है। आवेदक एवं किसान नरेंद्र काकड़ौली, मांगेराम, प्रवीण कुमार, विनोद कुमार, रामसिंह, अमर सिंह आदि ने बताया कि बिजली विभाग के नए फैसले से किसानों को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने वर्ष 2018 में बिजली के नए कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। पेयजल के लिए उन्होंने सब्सिडी आधारित सोलर प्लेट लगवा ली है। अब बिजली कनेक्शन से इंकार किया जा रहा है। भाकियू अध्यक्ष धर्मपाल बाढड़ा, भाकियू महासचिव हरपाल भांडवा, पूर्व सरपंच गिरधारी मोद, रणधीर, नरेंद्र फौजी , विनोद शर्मा आदि ने बताया कि इस मामले को लेकर एक मई को सभी आवेदक किसानों की बैठक होगी। उसके बाद बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला व सांसद धर्मबीर सिंह को मांग पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed