{"_id":"6453feb9e56afb1c20088944","slug":"not-even-a-single-penny-has-been-approved-for-the-work-i-have-the-ministers-confession-former-mla-rajdeep-charkhidadri-news-c-21-1-123745-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम के लिए एक भी पैसा अभी तक मंजूर नहीं हुआ, मेरे पास मंत्री का कबूलनामा : पूर्व विधायक राजदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम के लिए एक भी पैसा अभी तक मंजूर नहीं हुआ, मेरे पास मंत्री का कबूलनामा : पूर्व विधायक राजदीप
Fri, 05 May 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 05 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते प्रतिनिधिमंडल में शामिल शहर के मौजिज लोग।
चरखी दादरी। शहरवासी लंबे समय से सीवर-पेयजल समस्या झेल रहे हैं। जनस्वास्थ्य विभाग की करीब 110 करोड़ की परियोजनाओं के परवान चढ़ने से इन समस्याओं से निजात मिलने की उम्मीद है। लेकिन तैयार की गई परियोजनाओं की फाइल कहां तक पहुंची है, इस पर असमंजस बरकरार है। वीरवार को उपायुक्त से मिलने पहुंचे पार्षदों, पूर्व विधायक व नगर व्यापार मंडल पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल की बातचीत के दौरान यह मुद्दा चर्चा में रहा।
प्रतिनिधिमंडल के सीवर और पेयजल समस्याओं का स्थायी समाधान कराने की मांग रखने पर उपायुक्त प्रीति ने कहा कि एक परियोजना के तहत 40 करोड़ का बजट मंजूर हो चुका है। उनकी इस बात पर पूर्व विधायक राजदीप फौगाट ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि एक भी पैसा अभी तक मंजूर नहीं हुआ है और इस संबंध में सरकार के मंत्री का कबूलनामा उनके पास है।
बता दें कि शहरवासी सीवर-पेयजल समस्याओं से त्रस्त हैं। दूसरी ओर लंबे समय से जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और स्थानीय विधायक समस्याओं का जल्द स्थायी समाधान होने का राग अलाप रहे हैं। वीरवार को उपायुक्त के साथ प्रतिनिधिमंडल में शामिल पार्षदों, नगर व्यापार मंडल समेत बार एसोसिएशन पदाधिकारियों और पूर्व विधायक ने इन समस्याओं पर मंथन किया। करीब आधे घंटे तक उपायुक्त के साथ बैठक चली और अंत में प्रतिनिधिमंडल में शामिल शहर के मौजिज लोग प्रशासन को 20 दिन का समय देकर उपायुक्त कार्यालय से बाहर निकले। हालांकि उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर इस समयावधि में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो फिर वो अपने स्तर पर ही लड़ाई लड़ेंगे और प्रशासन से कोई वार्ता नहीं करेंगे। अंत में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ये हैं 110 करोड़ की परियोजना
जनस्वास्थ्य विभाग ने सीवर और पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए 70 और 40 करोड़ की दो परियोजनाएं तैयार की हैं। इनमें से 40 करोड़ की परियोजना को लेकर पूर्व विधायक और उपायुक्त में तर्क-वितर्क हुआ। इससे पहले विधानसभा में भी ये मुद्दा उठा था।
- उपायुक्त बोलीं: 18 को मिलूंगी एसीएस से, फिर दूंगी अपडेट
प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए उपायुक्त प्रीति ने कहा कि 18 मई को वो जनस्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव से दादरी शहर के हालातों को लेकर बातचीत करेंगी। पूरी उम्मीद है कि उसके बाद समस्याओं के समाधान की कवायद शुरू हो जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि अतिरिक्त मुख्य सचिव से बात करने के बाद वो प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों को बुलाकर अपडेट देंगी।
- कच्चा नाला का बांध न तोड़े विभाग
प्रतिनिधिमंडल में शामिल पार्षदों ने उपायुक्त से कहा कि कच्चा नाला बंद करने के बाद विभाग को मोटर चलाने के लिए बिजली कनेक्शन तो मिल गया है, लेकिन पाइपलाइन में एयर वॉल्व न लगाने के चलते मोटर चलाते ही पाइपों का कनेक्शन टूट गया। उन्होंने उपायुक्त से कहा कि प्रशासन से अपील है कि जनस्वास्थ्य विभाग को कच्चे नाले में बनाया गया मिट्टी का बांध न तोड़ने दिया जाए।
- एसडीएम को दिया कोर्ट में लंबित मामले के निपटान का आदेश
शहरवासियों ने जनस्वास्थ्य विभाग के रवैये पर नाराजगी जताई और लापरवाह विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। इस पर उपायुक्त ने एसडीएम नवीन कुमार को उनकी कोर्ट में जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारी के खिलाफ चल रहे मामले का निपटान करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी की जवाबदेही तय है।
- प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल
पार्षद जयसिंह लांबा, पप्पू दहिया, जीतू, सत्यवान पहल, नवीन सैनी, विनोद सिंहमार, मनोज वर्मा, अजय सांगवान, सुधीर स्वामी, सतबीर चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश पांडवानिया, उपप्रधान संदीप फौगाट, बार एसोसिएशन प्रधान सुरेंद्र मैहड़ा, एडवोकेट गिरेंद्र फौगाट, बलराम गुप्ता, पूर्व पार्षद रविंद्र गुप्ता व सुभाष स्वामी समेत 40 लोग प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने पेयजल व दूषित पानी निकासी को लेकर मुलाकात की थी। दादरी एसडीएम को इस बारे में आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। 18 को एसीएस से मुलाकात होगी। उनको दादरी की सीवर व पेयजल से संबंधी समस्याओं से अवगत करवाया जाएगा।
-प्रीति, उपायुक्त, चरखी दादरी