फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Not a single councillor has arrived, zila parishad elections postponed again

Charkhi Dadri News: नहीं पहुंचा एक भी पार्षद, जिला परिषद का चुनाव फिर टला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Not a single councillor has arrived, zila parishad elections postponed again
लघु सचिवालय के गेट पर तैनात पुलिस कर्मचारी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिला परिषद के प्रधान और उपप्रधान पद का चुनाव पार्षदों के नदारद रहने से बुधवार को फिर से टल गया। खास बात यह रही कि पहले तारीख की तरह ही दूसरी तारीख पर भी चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने एक भी पार्षद नहीं पहुंचा। सुबह 11:20 तक इंतजार करने के बाद चुनाव कराने पहुंची टीम लौट गई। चुनाव स्थगित होने की घोषणा होते ही सुरक्षा में तैनात पुलिस टीमें भी लौट गईं। वहीं, जिला प्रशासन ने अब चुनाव की तीसरी तारीख 23 जनवरी तय की है।
विज्ञापन

बता दें कि दादरी जिला परिषद की स्वतंत्र कार्यकारिणी पहली बार चुनी गई है। इससे पहले दादरी भिवानी जिला परिषद के अधीन था। पहली बार में जिला परिषद में 11 वार्ड तय कर प्रशासन ने चुनाव कराया है। इनमें से प्रधान और उपप्रधान चुनने की प्रक्रिया अभी बाकी है। प्रशासन ने पहली बार प्रधान व उपप्रधान पद के चुनाव के लिए 24 दिसंबर तय की थी। तय तारीख पर चुनाव कराने टीम तो पहुंची, लेकिन एक भी पार्षद नहीं पहुंचा। इसके बाद प्रशासन ने चुनाव की दूसरी तारीख 18 जनवरी तय की थी।
विज्ञापन

बुधवार को भी स्थिति पहले जैसी रही और सभी 11 पार्षदों ने चुनाव प्रक्रिया से दूरी बनाए रखी। वहीं, चर्चा रही कि एक पार्षद पर भाजपा और जजपा समर्थक प्रत्याशी की निगाहें टिकी हैं। दोनों खेमों के पास पांच-पांच वोट हैं जबकि जीत के लिए एक खेमे को छह वोट चाहिए। इसके अलावा चुनाव के मद्देनजर जजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला भी बुधवार को दादरी पहुंचे। चर्चा रही कि भाजपा और जजपा की सहमति के लिए बैठक भी हुई। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। दूसरी ओर सुबह 11:20 तक इंतजार करने के बाद भी पार्षदों के न पहुंचने पर प्रशासन ने चुनाव स्थगित कर 23 जनवरी की अगली तारीख तय कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लघु सचिवालय में कड़े रहे सुरक्षा प्रबंध
जिला परिषद चुनाव के मद्देनजर लघु सचिवालय में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। पार्षदों के चुनाव हॉल तक पहुंचने के लिए एक गेट रिजर्व रखा गया और यहां 20 पुलिसकर्मी तैनात रहे। इसके अलावा लघु सचिवालय के मेन गेट पर भी सुरक्षा के बंदोबस्त चौकस रहे।
- भाजपा पंचायत की पांचवीं सीट कब्जाने की तैयारी में तो जजपा खाता खोलने की फिराक में
जिला परिषद के प्रधान और उपप्रधान पर जजपा और भाजपा दोनों की निगाहें टिकी हैं। भाजपा का प्रयास है कि चारों खंड पंचायत समिति में प्रधान और उपप्रधान अपने बनाने के बाद जिला परिषद के प्रधान व उपप्रधान की सीट भी अपने खाते में डाली जाए। इससे जिला परिषद और पंचायत समिति की सीटों पर भाजपा का एकतरफा कब्जा हो जाएगा। वहीं, जजपा का प्रयास है कि खंड पंचायत समिति चुनाव के दर्द को भूलाकर जिला परिषद प्रधान की कुर्सी अपने उम्मीदवार को दिलाकर खाता खोला जाए।

बुधवार को जिला परिषद प्रधान और उपप्रधान का चुनाव होना था, लेकिन एक भी पार्षद न पहुंचने से इसे स्थगित करना पड़ा। अब 23 जनवरी की तारीख चुनाव के लिए तय की गई है।
-प्रीति, दादरी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed