फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   nominations can apply upto 31 july for padm prize

Charkhi Dadri News: सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन

Tue, 03 Jun 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 03 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
nominations can apply upto 31 july for padm prize
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। गणतंत्र दिवस पर घोषित किए जाने वाले पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री आदि पुरस्कारों के लिए गृह मंत्रालय की ओर से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। नामांकन अथवा अनुशंसा केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवार्ड.जीओवी.इन पर ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी।
उपायुक्त मुनीश शर्मा ने कहा है कि महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांग लोगों व समाज की निस्वार्थ सेवा करने वाले लोगों में से उन प्रतिभावान व्यक्तियों की पहचान करने के लिए मिलकर प्रयास किये जाएं, जिनकी उत्कृष्टता वास्तव में सम्मान की हकदार है। उन्होंने कहा कि पद्म पुरस्कार अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि वर्ष 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, नागरिक सेवाओं, व्यापार और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रों या विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों व सेवाओं के लिए उत्कृष्ट कार्य को मान्यता प्रदान करने के लिए प्रदान किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed