{"_id":"61ec44ba82494d78dc5e336d","slug":"nodal-officers-appointed-at-chc-to-speed-up-vaccination-charkhidadri-news-hsr6226439108","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीनेशन को गति देने के लिए सीएचसी पर नियुक्त किए नोडल अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीनेशन को गति देने के लिए सीएचसी पर नियुक्त किए नोडल अधिकारी
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र के अधीन आने वाले गांवों में हुए वैक्सीनेशन की स्थिति पर भी रखेंगे नजर, ढिलाई बरतने पर टीमों की जवाबदेही भी तय
चरखी दादरी। वैक्सीनेशन में दादरी जिला दूसरे जिलों के लिए पहले ही नजीर पेश कर चुका है। अब दूसरी डोज लगाने का बचा लक्ष्य जल्द हासिल करने के लिए सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) पर नोडल अधिकारी तैनात कर दिए हैं। ये न केवल प्रतिदिन की स्थिति पर नजर रखेंगे, बल्कि वैक्सीनेशन धीमी गति से होने पर स्टाफ से जवाब भी मांगेंगे। सीएमओ ने बताया कि हालांकि जिले में वैक्सीनेशन कार्य बहुत बेहतर चल रहा है, लेकिन कुछ जगहों पर अभी सुधार की गुंजाइश है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 1379 लोगों को वैक्सीन लगाई।
सीएमओ ने बताया कि दादरी जिला पहली डोज लगाने के लक्ष्य से अधिक हासिल कर चुका है और करीब 95 प्रतिशत से अधिक लोगों को दूसरी डोज भी दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कुछ क्षेत्रों में अभी लोग दूसरी डोज से वंचित हैं और वहां वैक्सीनेशन की गति बढ़ाने के लिए ही सीएचसी स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में सीएचसी स्तर पर तीन नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिला वैक्सीनेशन प्रभारी डॉक्टर आशीष मान ओवरऑल सुपरविजन करेंगे और इन नोडल अधिकारी को समय-समय पर निर्देश भी देंगे।
वहीं, डिप्टी सीएमओ एवं जिला वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ. आशीष मान ने बताया कि शनिवार को 16 स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन कार्य हुआ और इसके अलावा विभागीय टीमों ने आउटरीच सेशन भी लगाए। उन्होंने बताया कि कॉमन सेशन लगाकर किशोरों को भी कवर किया जा रहा है।
विज्ञापन
- 60 किशोरों के अलावा 59 ने लगवाई एहतियाती डोज
जिला वैक्सीनेशन प्रभारी डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि शनिवार को 1379 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। 60 किशोरों के अलावा 59 लोगों को एहतियाती डोज भी लगाई गई। शनिवार को सिविल अस्पताल में सबसे अधिक 461 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। शनिवार को झोझूकलां में वैक्सीनेशन नहीं हुआ।
- ये है अब तक हुए वैक्सीनेशन की स्थिति
डिप्टी सीएमओ आशीष मान ने बताया कि 22 जनवरी तक जिले में 793834 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि 419797 लोगों को पहली और 371606 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में 135 लोगों ने पहली और 1185 ने दूसरी डोज लगवाई है।
--