फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   No space left to dump garbage at dumping point

डंपिंग प्वाइंट पर कचरा डालने की नहीं बची जगह

Wed, 18 Nov 2020 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
No space left to dump garbage at dumping point
जिला बन जाने और प्रतिवर्ष शहर का आवासीय एरिया बढ़ने पर अब कचरे के स्थायी प्रबंधन का संकट बढ़ गया है। शहर में प्रतिदिन उठान होने वाले कचरे का स्थायी तौर पर प्रबंधन नहीं होने से अब हालात खराब बनने लगे है। कचरे के रिसाइक्लिंग के लिए प्रोजेक्ट लगाए जाने की जरूरत है तब जाकर इसका स्थायी प्रबंधन संभव है। शहर में इस समय रानिया जोहड़ के समीप कचरा डाला जा रहा है।
विज्ञापन

शहर में ट्रैक्टरों, ऑटो टीपर और ई रिक्शा के जरिये प्रतिदिन कचरे का उठान किया जाता है। नगर परिषद ने इसके लिए डोर-टू-डोर कचरा उठान सेवा भी शुरू कर रखी है। प्रतिदिन शहर से करीब 20 टन कचरा निकलता है जिसे रानियां वाला जोहड़ डंपिंग प्वाइंट पर डाला जाता है। इससे आगे कचरे के निस्तारण का कोई प्रबंध नहीं है और इसके कारण अब रानियां वाला जोहड़ डंपिंग प्वाइंट पर भी जगह की कमी बनने लगी है।
विज्ञापन

जिला बन जाने के बाद सरकारी कार्यालयों से भी कचरा निकलता है। शहर में हर साल करीब 600 से ज्यादा नए मकान भी बन रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्र का दायरा भी बढ़ रहा है। गोशाला व अन्य संस्थाओं से भी कचरा निकलता है। कचरे का नियमित उठान तो हो रहा है लेकिन इसका स्थायी तौर पर प्रबंधन नहीं हो पा रहा है। शहर की आबादी भी लगातार बढ़ रही है। कचरे को जिस स्थान पर डाला जा रहा है वहां फिलहाल जगह तो है लेकिन आने वाले थोड़े ही समय में यह विकल्प भी खत्म हो जाएगा। इसके लिए अब कचरे का रिसाइक्लिंग करने का ही श्रेष्ठ विकल्प है। इस समय जिला में इस प्लांट की सख्त जरूरत बनी हुई है ताकि आने वाले समय में दिक्कत बढ़ने न पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचरा जलाने से प्रदूषित हो रही हवा
शहर की हवा भी खराब हो रही है। कचरे में कई बार आग आदि लगने पर और भी दिक्कत बन जाती है। कचरे से आसपास का एरिया भी प्रदूषित हो रहा है। पश्चिम दिशा में होने की वजह से शहर की आबोहवा भी प्रदूषित हो रही है। जिला में प्रदूषण का स्तर पर वैसे ही खराब बना रहता है।

ये निर्णय सरकार के स्तर पर लिया जाना है। पहले लोहारू में कचरा रिसाइक्लिंग यूनिट लगनी प्रस्तावित थी और दादरी का कचरा भी वहीं जाना था। जल्द ही हम शहर के लिए कोई प्रपोजल तैयार करेंगे।
संजय छपारिया, चेयरमैन, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed