फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   No drain of contaminated water

मुख्य 36 इंची लाइन ब्लॉक होने से नहीं हो रही दूषित पानी की निकासी, एक सप्ताह बाद पार्षदों ने वार्डवासियों के साथ प्रदर्शन की दी चेतावनी

Mon, 31 Aug 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
No drain of contaminated water
टैंक ओवरफ्लो होने से खेतों में भरा एसटीपी का दूषित पानी। - फोटो : CharkhiDadri
शहर के वार्डों की ठप सीवर व्यवस्था के चलते पार्षदों ने लामबंद होकर रविवार को समसपुर एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) का दौरा किया और पानी उठान की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सामने आया कि तिकोना पार्क से लेकर ढाणी फाटक तक मुख्य 36 इंच लाइन का 400 मीटर लंबा टुकड़ा ब्लॉक है, जिसके चलते 60 एचपी( हॉर्स पावर) की मोटर चलाने के बाद भी मुख्य लाइन से सीवरेज के पानी का उठान नहीं हो पा रहा है। इस कारण वार्डों की सीवर लाइनें बैक मार रही हैं। इसके बाद पार्षदों ने रोष जताते हुए एक सप्ताह में सीवरेज समस्या का हल न होने पर छह सितंबर को प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रविवार सुबह 10 बजे पार्षद महेश गुप्ता, मनोज वर्मा, दिनेश जांगड़ा और पार्षद प्रतिनिधि सुभाष स्वामी समसपुर एसटीपी पर पहुंचे। उनके साथ वार्डों की महिलाओं समेत करीब 15 लोग भी पहुंचे। इस दौरान पार्षदों ने सीवर लाइनों से हो रहे पानी के उठान का जायजा लिया। ऑपरेटर ने कहा कि प्रतिदिन करीब 20 घंटे मोटर चलाकर शहर की 36 इंच और 26 इंच सीवर लाइनों से पानी का उठान किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसटीपी कर्मचारियों से बातचीत के दौरान पार्षदों के सामने आया कि तिकोना पार्क से लेकर ढाणी फाटक तक शहर की मुख्य 36 इंच लाइन 400 मीटर की दूरी में ब्लॉक पड़ी है। अलग-अलग वार्डों की सीवर लाइनें भी इसी मुख्य लाइन से जुड़ी हुई हैं। मुख्य लाइन ब्लॉक होने के कारण एसटीपी पर पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा। समसपुर एसटीपी की क्षमता 5 एमएलडी है। वार्डों में गहराई सीवरेज व्यवस्था पर पार्षदों और लोगों ने रोष जताया। वहीं, पार्षदों ने कहा कि छह सितंबर रविवार को प्रत्येक वार्ड से 200 लोग शहर के लाला लाजपतराय चौक पर सुबह दस बजे पहुंचेंगे। इसके बाद शहर में सीवरेज समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा और डीसी शिवप्रसाद शर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दो मुख्य लाइनों से होती है शहर के दूषित पानी की निकासी : समसपुर एसटीपी से 36 और 26 इंच की दो मुख्य लाइनें जुड़ी हैं। 36 इंच की लाइन वाया तिकोना पार्क होते हुए एसटीपी तक पहुंचती है। इस लाइन से वार्ड-10, तीन, छह, सात, आठ, नौ, 11, 12, 14 की सीवर लाइनों के दूषित पानी का उठान होता है। 26 इंच की लाइन रोहतक चौक से लेकर वाया चंपापुरी होते हुए एसटीपी तक पहुंचती है। इस लाइन से वार्ड एक, 17, 18, 19, 20, 21 जुड़े हैं।
तीन साल से बंद है रामनगर एसटीपी की मोटरें : शहर का दूसरा एसटीपी चिड़िया रोड पर रामनगर गांव के पास है। इस एसटीपी की क्षमता भी 5 एमएलडी है। पिछले तीन साल से इस एसटीपी की 36 इंच लाइन डैमेज है। इसके कारण एसटीपी की मोटरें बंद पड़ी हैं। इससे जुड़े वार्डों में सीवर लाइनों से दूषित पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। वार्डों में खुली जगहों पर दूषित पानी निकाला जा रहा है।

समसपुर एसटीपी का टैंक ओवरफ्लो, खेतों में भरा पानी : समसपुर एसटीपी का एक टैंक एनएच-152 डी के लिए अधिग्रहित किया जा चुका है। इसके चलते अब एक ही स्टोरेज टैंक बच गया है। यह टैंक ओवरफ्लो हो रहा है। इसके चलते खेतों में शहर की सीवर लाइनों का दूषित पानी भरा हुआ है। जन स्वास्थ्य विभाग ने अब तक रामनगर एसटीपी की लाइन को नहीं बदलवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed