Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   No anticipatory bail for accused in heroin supply case; court rejects plea

Charkhi Dadri News: हेरोइन सप्लाई के आरोपी को अग्रिम जमानत नहीं, अदालत ने याचिका की खारिज

Tue, 10 Nov 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 10 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
No anticipatory bail for accused in heroin supply case; court rejects plea
चरखी दादरी। हेरोइन तस्करी के मामले में सह आरोपी के खुलासे के आधार पर नामजद किए गए युवक को अदालत से अग्रिम जमानत नहीं मिली। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार की अदालत ने मामले में आरोपी अरुण की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। पुलिस का तर्क था कि आरोपी से पूछताछ कर नशे की सप्लाई चेन का पता लगाना जरूरी है वहीं अदालत ने माना कि मामले में आरोपी की गिरफ्तारी जांच के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन

अदालत में दायर याचिका के अनुसार, मामला 14 जुलाई 2026 का है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव चरखी निवासी राहुल उर्फ मिट्ठू हेरोइन बेचने के लिए दादरी आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने भिवानी रोड स्थित बिजली घर के पास नाकाबंदी की और राहुल को काबू कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसकी तलाशी ली तो जींस की जेब से 19.67 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और सदर थाना दादरी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी), 61 और 85 के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राहुल उर्फ मिट्ठू ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने बरामद हेरोइन अरुण से खरीदी थी। इसके आधार पर पुलिस ने अरुण को भी मामले में आरोपी बनाया। अरुण मूल रूप से गांव कापड़ो, तहसील नारनौंद, जिला हिसार का रहने वाला है और वर्तमान में रोहतक के कलानौर में रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव पक्ष ने बताया निर्दोष
अग्रिम जमानत याचिका में बचाव पक्ष ने दलील दी कि अरुण को झूठा फंसाया गया है। उसका नाम एफआईआर में नहीं है और उसके खिलाफ सह आरोपी के खुलासा बयान के अलावा कोई अन्य साक्ष्य नहीं है। बचाव पक्ष ने यह भी बताया कि इस मामले में गिरफ्तार राहुल उर्फ मिट्ठू को 21 सितंबर 2026 को नियमित जमानत मिल चुकी है। अरुण विद्यार्थी है और उसका नशे के कारोबार से कोई संबंध नहीं है। उसने जांच में शामिल होने और पुलिस का पूरा सहयोग करने की बात भी कही।


सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए गिरफ्तारी जरूरी
दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने कहा कि सह आरोपी राहुल उर्फ मिट्ठू ने अपने बयान में अरुण से हेरोइन खरीदने की बात कही है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और उसके संबंध में जांच अभी लंबित है। अदालत ने माना कि नशीले पदार्थों की उत्पत्ति और सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ आवश्यक है। केवल इस आधार पर अग्रिम जमानत नहीं दी जा सकती कि सह आरोपी को नियमित जमानत मिल चुकी है। इन तथ्यों के आधार पर अदालत ने अरुण की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed