फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Nitesh Luhach won gold medal in Paris Para Olympics, family members watched match sitting at uncle house

Dadri: पेरिस पैरा ओलंपिक में नितेश लुहाच ने जीता स्वर्ण पदक, नांधा में ताऊ के घर बैठकर परिजनों ने देखा मैच

Tue, 03 Sep 2024 08:56 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 03 Sep 2024 08:56 AM IST
सार

नितेश लुहाच ने निर्णायक मुकाबले से पहले सेमीफाइनल मैच में जापान के दाईसुके फुजिहारा को 21-12 व 21-16 से मात दी। इससे पहले नितेश ने थाईलैंड के मोंगखोन बुनसुन को 21-13 व 21-14 से हराया।
 

विज्ञापन
Nitesh Luhach won gold medal in Paris Para Olympics, family members watched match sitting at uncle house
पदक जीतने के बाद वीडियो कॉल के जरिये परिजनों से बात करते नितेश। - फोटो : परिजन

विस्तार

चरखी दादरी के नांधा गांव निवासी पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश लुहाच ने पेरिस पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया। नांधा में नितेश के ताऊ गुणपाल व वेदपाल ने परिजनों के साथ बैठकर मैच देखे। भतीजे के स्वर्ण पदक जीतने के बाद उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। नितेश का परिवार जयपुर रहता है। खिताबी मुकाबले में नितेश ने ब्रिटेन के खिलाड़ी डेनियल बेथल को शिकस्त दी। नितेश की सफलता पर दादरी शहर स्थित हीरा बैडमिंटन स्टेडियम में खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर की।

विज्ञापन


जिला बैडमिंटन एसोसिएशन महासचिव लोकेश गुप्ता ने बताया कि दादरी के नांधा निवासी नितेश की कामयाबी देश के दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। एसोसिएशन के जिला प्रधान पंकज जैन ने बताया कि नितेश का खिताबी मुकाबला ब्रिटेन के डेनियल बेथल के साथ हुआ। नितेश ने पहला सेट 21-14 से जीता जबकि दूसरा सेट ब्रिटेन के खिलाड़ी ने 18-21 के अंतर से अपने पक्ष में किया। निर्णायक तीसरे सेट में नितेश लुहाच ने अपना दबदबा बनाया और 23-21 के अंतर से यह सेट जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


जापान व थाईलैंड के खिलाड़ी को दी शिकस्त
नितेश लुहाच ने निर्णायक मुकाबले से पहले सेमीफाइनल मैच में जापान के दाईसुके फुजिहारा को 21-12 व 21-16 से मात दी। इससे पहले नितेश ने थाईलैंड के मोंगखोन बुनसुन को 21-13 व 21-14 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन में आयोजित स्पर्धा में भी दिलाए थे देश को स्वर्ण पदक
नितेश ने पेरिस में आयोजित पैरा ओलंपिक से पहले चीन में आयोजित पैरा एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप में भी शानदार प्रदर्शन किया था। उस स्पर्धा में भी नितेश ने स्वर्ण पदक देश की झोली में डाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed