फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Nine boxes of liquor recovered from I-20, case registered against the driver

Charkhi Dadri News: आई-20 से नौ पेटी शराब बरामद, चालक पर केस दर्ज

Fri, 11 Aug 2023 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 11 Aug 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
Nine boxes of liquor recovered from I-20, case registered against the driver
बौंदकलां। कस्बे के उण रोड पर नाकाबंदी कर पुलिस टीम ने एक आई-20 से नौ पेटी देसी शराब बरामद की है। आरोपी की पहचान बौंदकलां निवासी रजनेश के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

एएसआई अजीत कुमार ने बताया कि वीरवार रात को उनकी टीम कस्बे की ड्रेन पुलिया पर मौजूद थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि कस्बा निवासी रजनेश अपनी कार में शराब लेकर आ रहा है। इसके बाद टीम ने उण रोड पर नाकाबंदी कर दी। थोड़ी देर बाद एक आई-20 कार आई। उसको रुकवाकर पुलिस ने चालक से पूछताछ की तो उसकी पहचान बौंदकलां निवासी रजनेश के रूप में बताई।
विज्ञापन

जांच करने पर कार से देसी शराब की नौ पेटियां बरामद हुईं। पुलिस के लाइसेंस मांगने पर कार चालक दिखाने में असमर्थ रहा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कार व शराब समेत गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई। वहां उसके खिलाफ बिना अनुमति शराब रखने के आरोप में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed