फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Nilgai came in front of bike, only sister died, brother injured

बाइक के सामने आई नीलगाय, इकलौती बहन की मौत, भाई घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Nilgai came in front of bike, only sister died, brother injured
चरखी दादरी/बौंदकलां। गांव निमड़ी के समीप शुक्रवार देर शाम एक बाइक नीलगाय से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार बहन की मौत हो गई जबकि भाई घायल हो गया। मृतका की पहचान निमड़ी निवासी ज्योति (24) के रूप में हुई। बौंदकलां थाना पुलिस ने शनिवार सुबह दादरी सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने इस मामले में मृतका के चाचा के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतका के चाचा नरेश ने बताया कि उसके बड़े भाई ने खेत में मकान बनाया हुआ है और अपने बच्चों के साथ वहीं रहता है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे उसका भतीजा कुलदीप और भतीजी ज्योति बाइक पर सवार होकर अपने मकान से उनके पास आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में बाइक के सामने नीलगाय आ गई और उसका भतीजा कुलदीप बाइक पर नियंत्रण नहीं रख पाया।
विज्ञापन

हादसे में ज्योति गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल कुलदीप को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार रात ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और शनिवार सुबह कागजी कार्रवाई पूरी कर मृतका का पोस्टमार्टम कराया। बौंदकलां थाने से जांच अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में 174 सीपीआरसी की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव से 300 मीटर पहले हुआ हादसा
मृतका के चाचा नरेश ने बताया कि उसके भाई का मकान गांव से करीब एक किलोमीटर दूर है। कुलदीप और ज्योति ने करीब 700 मीटर की दूरी तय कर ली थी जबकि गांव से करीब 300 मीटर पहले ये हादसा हो गया।

मां के बाद अब बहन की भी मौत
मृतका के परिजनों ने बताया कि ज्योति कुलदीप की इकलौती बहन थी। ज्योति बड़ी थी जबकि कुलदीप छोटा है। उनकी मां की काफी वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। कुछ समय पहले ही कुलदीप की शादी हुई थी, लेकिन इस दुर्घटना में मां के बाद कुलदीप से बहन भी छीन गई।
मृतका ज्योति का पोस्टमार्टम दादरी सिविल अस्पताल में कराया गया है। हादसा शुक्रवार देर शाम हुआ। इस संबंध में इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है।
जितेंद्र कुमार, जांच अधिकारी एवं एसआई, बौंदकलां थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed