फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Night temperature reaches 6.3 in Hisar, cold wave wreaks havoc

Charkhi Dadri News: हिसार में रात का पारा 6.3 पहुंचा, शीत लहर का प्रकोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Night temperature reaches 6.3 in Hisar, cold wave wreaks havoc
हिसार। हिसार में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान है। इसके साथ ही शीत लहर का प्रकोप भी रहा। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक अभी मौसम में और गिरावट आएगी। वहीं 27-28 नवंबर से मौसम में बदलाव आएगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में मौसम शुष्क एवं साफ बना हुआ है। पहाड़ी से बर्फीली हवाएं मैदानों की तरफ आ रही हैं। इस कारण से रात के समय तापमान में गिरावट हो रही है। दिन के समय धूप निकलने से अभी दिन में राहत मिली हुई है। बीच-बीच में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में उतार चढ़ाव आ रहा है, जिस कारण से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल रही है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। हिसार में सबसे कम 6.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री तक नीचे गिर गया। यमुनानगर में अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 27-28 नवंबर की रात एक कमजोर श्रेणी का विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से सिर्फ पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। मैदानी एरिया में सिर्फ तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। इसके गुजरने के बाद तापमान में और गिरावट आएगी। दिसंबर के पहले सप्ताह में बूंदाबांदी की संभावना बन रही है जिसके बाद दिन में भी ठंड अपने कड़े तेवर दिखाएगी। साथ ही घने कोहरे का भी आगमन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed