फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   night domanation

रात्रि गश्त के दौरान 837 वाहनों की जांच, 53 वाहनों के चालान किए

Tue, 09 Feb 2021 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
night domanation
रात्रि गश्त के दौरान वाहनों की जांच करती पुलिस । - फोटो : CharkhiDadri
अपराध की रोकथाम के लिए जिला पुलिस ने रविवार रात 10 से सुबह चार बजे तक रात्रि गश्त अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 837 वाहनों की जांच कर 53 वाहनों के चालान काटे। इसके अलावा पुलिस ने विभिन्न मामलों में 12 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

रात्रि गश्त अभियान के तहत सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने-अपने एरिया में गश्त की। पुलिस ने जिले में 24 स्थानों को चिह्नित कर नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। इस दौरान करीब 837 वाहनों की जांच की गई और मोटर वाहन अधिनियम के नियमों की उल्लंघन करने पर 53 वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा 39 लोगों के अजनबी पर्चे काटे गए। इस दौरान होटल, धर्मशाला, ढाबों व अन्य ठहरने वाले स्थानों की भी जांच की गई। अभियान के दौरान 235 सार्वजनिक स्थानों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पुलिस ने शहर के कबीर नगर से 16 बोतल देसी शराब, गांव भांडवा से 11 बोतल देसी शराब और गांव दूधवा से 12 बोतल देसी शराब बरामद की गई। इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है। वहीं, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा। जांच के दौरान पुलिस पियांशु उर्फ काला नामक आरोपी को 315 बोर देसी पिस्तौल व एक कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने सट्टा खाईवाली करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से 6970 रुपये बरामद कर उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस अलावा पुलिस ने गांव जावा निवासी व्यक्ति को 420 ग्राम अवैध गांजा पत्ती के साथ गिरफ्तार करके एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

अपराध की रोकथाम के लिए जिला पुलिस ने रविवार रात 10 से सुबह चार बजे तक रात्रि गश्त अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की गई। अभियान से दादरी पुलिस को काफी सफलताएं मिली हैं। पुलिस ने विभिन्न मामलों में 12 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
विनोद कुमार, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed