{"_id":"5f49565d8ebc3e17600b8cb7","slug":"night-domanation-charkhidadri-news-rtk5709371183","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइट डोमिनेशन के दौरान 52 पुलिस पेट्रोलिंग टीमों ने 1091 वाहनों की जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइट डोमिनेशन के दौरान 52 पुलिस पेट्रोलिंग टीमों ने 1091 वाहनों की जांच की
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत जांच करते हुए एसपी बलवान सिंह राणा।
- फोटो : CharkhiDadri
Link Copied
एसपी बलवान सिंह राणा के निर्देशन में वीरवार रात जिले में नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान 26 स्थानों पर नाकेबंदी और 52 पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा विभिन्न स्थानों पर 1091 वाहनों की जांच की गई। इसके साथ ही 74 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन
नाइट डोमिनेशन के दौरान होटल, धर्मशाला, ढाबों व अन्य ठहरने वाले 224 स्थानों की भी जांच की गई। 54 लोगों के पर्चे अजनबी काटे गये। बाजार व सुनसान जगह चिंहित करके पैदल गश्त की गई। जिला इस दौरान वाल्मीकि बस्ती आरोपी निवासी युवक को 12 बोतल देशी शराब सहित काबू किया गया। वार्ड 14 मथुरी घाटी निवासी व्यक्ति को 12 बोतल अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना सदर दादरी की टीम ने गांव बिरही कलां और छप्पार निवासी दो लोगों को 13 बोतल अवैध देशी शराब सहित काबू किया गया। जिला पुलिस प्रवक्ता सुमित ने बताया कि इसी प्रकार जुआ अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाही करते हुए चार मामले दर्ज किए गए। थाना शहर दादरी क्षेत्र से गोशाला मोहल्ला निवासी युवक को सट्टा खाईवाली करते हुए काबू किया तथा उसके कब्जा से 1635 रुपये बरामद किए गए। वार्ड 13 निवासी व्यक्ति को सट्टा खाइवाली करते हुए काबू कर उसके कब्जा से 1440 रुपये बरामद किए गए। इसी प्रकार एंटी व्हीकल थेफट एवं पीओ स्टाफ ने उदघोषित अपराधी गांव नया बास जिला अलवर कोटपुतली राजस्थान निवासी रामनिवास को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।