फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   nhm workers strike

Charkhi Dadri News: एनएचएम कर्मचारियों ने भूख हड़ताल कर जताया रोष

Sat, 10 Aug 2024 06:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 10 Aug 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
nhm workers strike
 भूख हड़ताल पर बैठी महिला कर्मचारी। संवाद
नागरिक अस्पताल में 15वें दिन भी हड़ताल जारी, आंदोलन तेज करने का एलान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। अपनी मांगाें के समर्थन में नागरिक अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल 15वें दिन भी जारी रही। हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानेगी, उनका आंदोलन और तेज होगा। कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। प्रतिदिन पांच कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठ रहे हैं।
शुक्रवार को एनओ सीमा, बबीता, जीएनएम सुशीला, प्रकाशवती व एएनएम राजबाला ने भूख हड़ताल कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। वहीं, अस्पताल में स्टाफ की कमी के चलते मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एनएचएम यूनियन प्रधान सोमबीर शर्मा ने बताया कि जब तक सरकार मांगों को मानने के लिए तैयार नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने बताया कि मांगों को लेकर सरकार के साथ कई दौर की वार्ता होने के बाद भी विचार तक नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ओमप्रकाश, अश्वनी सांगवान, संजय कुमार, सुशीला देवी, कृष्णा देवी, बाला देवी, शीला देवी, विकास, अजय कुमार, प्रवीन कुमार आदि उपस्थित रहे।
फोटो : 15 भूख हड़ताल पर बैठीं महिला कर्मचारी। संवाद
फोटो: 16 धरनारत कर्मचारियों को संबंधित करते हुए कर्मचारी नेता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed