{"_id":"617d8a4d12c9bb5fa67299bd","slug":"nhm-deputy-director-inspected-the-civil-hospital-charkhidadri-news-hsr6157960151","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम डिप्टी डायरेक्टर ने किया सिविल अस्पताल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम डिप्टी डायरेक्टर ने किया सिविल अस्पताल का निरीक्षण
सीएमओ कार्यालय में मेडिकल ऑफिसर की बैठक लेतीं डॉ. अलकनंदा।
- फोटो : CharkhiDadri
Link Copied
चरखी दादरी। एनएचएम डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अलकनंदा ने शनिवार को सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टाफ की बैठक ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना की आशंकित तीसरी लहर के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अपने तैयारियां पूरी रखे। संसाधनों की जो कमी है उसे तत्काल दूर किया जाए।
विज्ञापन
डॉ. अलकनंदा शनिवार दोपहर सिविल अस्पताल पहुंची। उन्होंने आते ही ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। इसके बाद वे आईसीयू में पहुंची, यहां का जायजा लेने के बाद उन्होंने सीएमओ कार्यालय में मेडिकल स्टाफ की बैठक ली। उन्होंने मौजूदा संसाधनों की स्थिति जानी और संसाधनों की कमी का भी ब्योरा लिया। डिप्टी सीएमओ डॉक्टर संजय गुप्ता ने उन्हें बताया कि कोविड की आशंकित तीसरी लहर के चलते कई संसाधन जिले में पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों की तैनाती के लिए मुख्यालय मांग भेजी जा चुकी है। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जल्द ही कुछ नए संसाधन जिले में पहुंचने की उम्मीद है, जिसके बाद स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।