फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   NHM Deputy Director inspected the Civil Hospital

एनएचएम डिप्टी डायरेक्टर ने किया सिविल अस्पताल का निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
NHM Deputy Director inspected the Civil Hospital
सीएमओ कार्यालय में मेडिकल ऑफिसर की बैठक लेतीं डॉ. अलकनंदा। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। एनएचएम डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अलकनंदा ने शनिवार को सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टाफ की बैठक ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना की आशंकित तीसरी लहर के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अपने तैयारियां पूरी रखे। संसाधनों की जो कमी है उसे तत्काल दूर किया जाए।
विज्ञापन

डॉ. अलकनंदा शनिवार दोपहर सिविल अस्पताल पहुंची। उन्होंने आते ही ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। इसके बाद वे आईसीयू में पहुंची, यहां का जायजा लेने के बाद उन्होंने सीएमओ कार्यालय में मेडिकल स्टाफ की बैठक ली। उन्होंने मौजूदा संसाधनों की स्थिति जानी और संसाधनों की कमी का भी ब्योरा लिया। डिप्टी सीएमओ डॉक्टर संजय गुप्ता ने उन्हें बताया कि कोविड की आशंकित तीसरी लहर के चलते कई संसाधन जिले में पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों की तैनाती के लिए मुख्यालय मांग भेजी जा चुकी है। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जल्द ही कुछ नए संसाधन जिले में पहुंचने की उम्मीद है, जिसके बाद स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed