फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   new ultrasound machine not bought yet

Charkhi Dadri News: नई अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदने में अब भी देर, विभाग का एक और दावा फेल

Tue, 03 Jun 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 03 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
new ultrasound machine not bought yet
उपचार कराने के लिए चरखी दादरी नागरिक अस्पताल पर्ची कटवाने के लिए लाइन में लगीं महिला मरीज। संवा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। मई माह बीतने के बाद भी दादरी नागरिक अस्पताल के लिए मुख्यालय से नई अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं भेजी गई है। पिछले करीब साढ़े 5 साल से नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा बंद है। इसके बाद से ही जिले में सरकारी अल्ट्रासाउंड सेवा निजी केंद्रों के सहारे है। 11 माह से स्वास्थ्य विभाग के पास विशेषज्ञ तो हैं, लेकिन, अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं है।
दरअसल, गर्भवती महिलाओं का एक अल्ट्रासाउंड निशुल्क होता है। जिला नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन न होने के कारण गर्भवती महिलाओं के लिए विभाग ने निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों से समझौता किया हुआ है। गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए वहां भेजा जाता है।
विज्ञापन

निजी केंद्रों पर निशुल्क अल्ट्रासाउंड कराने के पहले गर्भवती को जिला अस्पताल से पर्ची बनवाकर लानी पड़ती है। अगले दिन अस्पताल में जाकर उन्हें रिपोर्ट लेनी होती है। एक दिन में छह किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करना गर्भवती महिलाओं के लिए आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड सुविधा पीएचसी और सीएचसी के बजाय केवल नागरिक अस्पताल में ही होती है। साढ़े पांच साल से सिविल अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला लगा है। लंबे समय तक जिले में अल्ट्रासोनोलॉजिस्ट का पद खाली रहा। गत जून में अल्ट्रासोनोलॉजिस्ट की तैनाती हुई। इसके बाद अल्ट्रासाउंड कक्ष खोलकर देखा गया तो मशीन खराब मिली। यहां अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने के लिए नई मशीन मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed