फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   New trend: Bridal entry sheet smells of tuberose and Bengaluru roses

नया ट्रेंड: दुल्हन एंट्री चादर में महकती है रजनीगंधा और बंगलुरू के गुलाब की महक

Tue, 12 Nov 2024 10:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 12 Nov 2024 10:38 PM IST
सार

चरखी दादरी में देवउठनी एकादशी पर 12 नवंबर को जिले भर में 500 से अधिक शादियां हुईं। शादी समारोह को यादगार बनाने के लिए कई माह पहले ही वाटिका, गार्डन, गाड़ियों की सजावट के लिए एडवांस बुकिंग करवा दी गईं। 12 नवंबर के इस अबूझ सावे को भुनाने के लिए फूल व्रिकेता भी सक्रिय हो गए हैं। फूल विक्रेताओं ने गाजीपुर मंडी से पर्याप्त मात्रा में विभिन्न प्रकार के फूल मंगवा रखे हैं।

विज्ञापन
New trend: Bridal entry sheet smells of tuberose and Bengaluru roses
फुलों की सजावट। - फोटो : संवाद

विस्तार

दुकानदारों का कहना है कि अधिकतर दूल्हे शादी के लिए गुलाब के फूलों से सजी गाड़ियां पसंद कर रहे हैं। फूलों का कारोबार 20 लाख रुपये तक पहुंचने की संभावना है। जुलाई के बाद अब 12 नवंबर को शादियों का दौर शुरू हुआ है। 

विज्ञापन


मंगलवार कार सजावट की दुकानों पर गाड़ियां सजवाने के लिए लंबी कतारें देखी गईं। शहर की सभी वाटिकाएं पहले ही बुक कर दी गईं। गुलाब की पत्तियों, कलियों, गेंदा फूल, गुलदावरी फूल, जिपसो और ज्रबरा फूलों की मांग काफी बढ़ जाती है।
विज्ञापन


दुकानदारों का कहना है कि गाड़ियां सजवाने के लिए अलग-अलग रेट तय किए गए हैं। गुलाब के फूलों से गाड़ी सजावट का रेट ढाई से 7,000 हजार रुपये तक पहुंच गया है। इसके साथ ही वरमाला, मोगरा के फूलों से बना गजरा, दुल्हन एंट्री चादर की मांग भी अच्छी-खासी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाटिका की फूलों से सजावट पर खर्च होते हैं 50 हजार तक
शहर में लगभग 15 वाटिकाएं और गार्डन बने हैं। मंगलवार के लिए सभी वाटिकाएं व धर्मशालाएं भी बुक रहीं। फूल संचालकों का कहना है कि असली फूलों की सजावट पर प्रति वाटिका 50,000 रुपये तक की लागत आती है।

दुल्हन एंट्री चादर की कीमत 11,000 रुपये
फूल सजावट के संचालक ने बताया कि दुल्हन एंट्री चादर की मांग काफी बढ़ी हुई है। विभिन्न प्रकार के फूलों से बनी एक चादर की कीमत 11,000 तक बताई गई है। चादर को रजीगंधा, जिपसो,ज्रबरा फूल, बंगलुरू गुलाब के अलावा मोगरा के फूलों से सजाया जाता है। कारीगर का कहना है कि इस चादर में इस्तेमाल होने वाले सभी फूल कीमती होते हैं।

अबकी बार अधिकतर दूल्हे अन्य फूलों की सजावट की अपेक्षा गुलाब की ओर आकर्षित हो रहे हैं। जिले में मंगलवार को 300 गाड़ियां गुलाब के असली फूलों से सजीं। वहीं, 150 गाड़ियां बनावटी व मिक्स फूलों से सजाई गईं। -राजेश कुमार, फूल विक्रेता


देवउठनी के इस सावे पर गुलाब की कलियों और पत्तियों की मांग अधिक है। अधिकतर गुलाब की कलियों और जिपसों के फूलों से ही अपनी गाड़ी सजवाना पसंद कर रहे हैं। सभी प्रकार के फूलों का भरपूर मात्रा में स्टॉक किया गया है। दुकान पर आने वाले ग्राहक को खाली नहीं भेजा जाएगा। उनकी मांग के अनुसार ही फूल मंगवाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed