{"_id":"67ba26ea3a8d3fff350e6065","slug":"new-toilet-could-not-be-built-in-badhras-grain-market-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-132220-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बाढड़ा क्षेत्र की अनाज मंडी में नहीं बन सका नया शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बाढड़ा क्षेत्र की अनाज मंडी में नहीं बन सका नया शौचालय
Sun, 23 Feb 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा की इसी अनाज मंडी परिसर में सार्वजनिक शौचालय की कमी है।
बाढड़ा। उपमंडल की अनाज मंडी में जगह आवंटन के अभाव में नए सार्वजनिक शौचालय का निर्माण नहीं हो सका है। अब रबी फसल खरीद सीजन शुरू होने वाला है। इस बार भी 30 से अधिक गांवों के किसानों समेत आढ़तियों को शौचालय की कमी के कारण परेशानियों से जूझना पड़ेगा। आढ़तियों ने अधिकारियों से निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है।
बाढड़ा अनाज मंडी में 12.36 लाख रुपये की लागत से शौचालय का निर्माण होना है। मार्केटिंग बोर्ड की ओर से बजट राशि मंजूर की जा चुकी है। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी शौचालय निर्माण के लिए मंडी परिसर में जगह चिह्नित नहीं कर सके। इस कारण निर्माण कार्य शुरू करने में अड़चन है।आगामी फसल खरीद सीजन को देखते हुए अधिकारियों का शौचालय की कमी जल्द दूर करनी चाहिए।
आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हनुमान शर्मा, मनजीत नांधा, अनिल डालावास, योगेश और सुरेश आदि ने बताया कि अनाज मंडी में एक शौचालय है। अनाज आवक के गति पकड़ते ही उसे शौचालय में जाने का रास्ता भी बाधित हो जाता है। वहां का एकमात्र शौचालय जर्जर हो चुका है।
विज्ञापन
इसका प्रयोग करने में हादसा होने का डर रहता है। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी में नए शौचालय निर्माण की सख्त जरूरत है। बाढड़ा अनाज मंडी में शौचालय की कमी दूर कराने के लिए आढ़तियों ने तत्कालीन कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल और तत्कालीन विधायक नैना चौटाला के समक्ष यह मांग रखी थी।