फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   New machine purchased for Dadri division from Rs 45 lakh

45 लाख रुपये से दादरी डिविजिन के लिए खरीदी नई मशीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
New machine purchased for Dadri division from Rs 45 lakh
चरखी दादरी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की दादरी डिविजन को नई जेटिंग मशीन मिल गई है। इस मशीन के मिलने से शहर की सीवरेज व्यवस्था में सुधार आएगा। उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने मंगलवार शाम नगर परिषद के चेयरमैन बक्शीराम सैनी, जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता राजेंद्र सिंह के साथ नई जेटिंग व सीवर सेक्शन मशीन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि करीब 42 लाख की लागत से यह मशीन आई है। इस मशीन के आने से सीवरेज लाइनों की सफाई में तेजी आएगी और नगरवासियों को काफी राहत मिलेगी। नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने कहा कि शहर की सीवरेज व्यवस्था को सुधारने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। जल्दी ही शहर के कुछ हिस्सों में बड़ी सीवरेज लाइनें बिछाई जाएंगी। इस अवसर पर जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता रमेशचंद्र गौड़, नगर परिषद के वाइस चेयरमैन संदीप फौगाट, राजरूप, नगर पार्षद कुलदीप सैनी, नितिन बंसल, कुलदीप गांधी, सतप्रकाश, अनीता देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed