फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   New education policy will bring positive results: Bandaru Dattatreya

नई शिक्षा नीति के आएंगे सकारात्मक परिणाम : बंडारू दत्तात्रेय

Tue, 25 Apr 2023 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 25 Apr 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
New education policy will bring positive results: Bandaru Dattatreya
संस्कारम स्कूल का शुभारंभ करते राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय।
चरखी दादरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2020 में देश को जो नई शिक्षा नीति प्रदान की है, उसके सकारात्मक परिणाम भविष्य में हमारे सामने आएंगे। खासतौर से हमारी युवा पीढ़ी को इस रोजगारोन्मुखी शिक्षा नीति का अवश्य लाभ होगा। गांव चरखी में संस्कारम स्कूल का शुभारंभ करते हुए हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने ये बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा से हम अपने परिवार और समाज की गरीबी को दूर कर सकते हैं। बच्चों को नई शिक्षा तकनीक, नवाचार सीखने चाहिए। शिक्षा के साथ परिवार में संस्कार भी बहुत जरूरी हैं। संस्कारों के बिना शिक्षा का कोई औचित्य नहीं है। संस्कार एक शिक्षित बालक को बड़ों के आगे झुकने अथवा नमस्कारम का ज्ञान देते हैं। परिवार में जिस प्रकार का व्यवहार होगा, बच्चों का आचरण भी वैसा ही हो जाएगा। इसलिए स्कूल और घर दोनों स्थानों पर बच्चों को अच्छे संस्कार सिखाए जाने चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे संत-महात्माओं ने भी चरित्र निर्माण पर बल दिया है। चरित्र निर्माण का अर्थ व्यक्तित्व निर्माण से है। इसलिए हमारे आदर्श और चरित्र मजबूत होने चाहिए। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा हरियाणा में डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा दिए जाने की सराहना करते हुए कहा कि कोविड के समय हम सभी ने घर बैठ कर वर्चुअल पढ़ाई की। जो कि एक नया प्रयोग शिक्षा जगत में हुआ था। अब हमें और भी नई तकनीकों का प्रयोग सीखना चाहिए। राज्यपाल ने स्कूल संचालक महीपाल यादव व टीनू फौगाट को आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कम से कम दस प्रतिशत गरीब बच्चों को निशुल्क पढ़ाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- संस्था से मेरा पुराना नाता : धनखड़
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि इस संस्था से उनका पुराना नाता है। राज्यपाल का यहां आना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। हरियाणा देश को कृषि उत्पादन के साथ-साथ सीमा की रक्षा के लिए तगड़े जवान दे रहा है। हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।


- ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जैनेंद्र सिंह, नगराधीश रेणुका नांदल, टीनू फौगाट, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार, जिला परिषद चेयरमैन मनदीप डालावास, नगरपरिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed