फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   New collector rate of land implemented, no registration on the first day

Charkhi Dadri News: जमीन के नए कलेक्टर रेट लागू, पहले दिन नहीं हुई रजिस्ट्री

Mon, 04 Aug 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 04 Aug 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
New collector rate of land implemented, no registration on the first day
फोटो 23दादरी लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र का रजिस्ट्री काउंटर। संवाद
चरखी दादरी। जिले में जमीन के नए कलेक्टर रेट लागू हो गए हैं और अब आगे से सभी रजिस्ट्री इन्हीं के अनुसार होंगी। इसके लिए सिस्टम भी अपडेट कर दिया गया है। हालांकि पहले दिन जमीन की खरीद-बिक्री संबंधी कोई रजिस्ट्री नहीं हुई जबकि ब्लड रिलेशन की 31 रजिस्ट्री हुईं, लेकिन इनमें राजस्व प्राप्त नहीं हुआ।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से नए कलेक्टर रेट निर्धारित करने के बाद राजस्व विभाग ने दावे व आपत्तियां लेने के लिए उन्हें वेबसाइट पर अपलोड किया था। इसके बाद 13 दावे व आपत्तियां पहुंचे थे और सुनवाई के दौरान सभी खारिज कर दी गई थी। इसके बाद नए कलेक्टर रेट स्वीकृत कर सिस्टम को इस अनुसार अपडेट किया गया।
विज्ञापन

विभाागीय अधिकारियों ने बताया कि नए कलेक्टर रेट लागू होने से शुल्क करीब 10 प्रतिशत बढ़ेगा। प्रतिदिन तहसील कार्यालय में औसतन 35 रजिस्ट्री होती हैं और अब इनसे मिलने वाला शुल्क बढ़ जाएगा। सोमवार को केवल ब्लड रिलेशन की 31 रजिस्ट्री हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिये...शहर के प्रमुख क्षेत्र के क्या हैं नए कलेक्टर रेट
क्षेत्र का नाम - पुरानी दर - नई दर - अंतर

विद्या विहार शंकर कॉलोनी - 38,500 - 42,350 - 3850

रोहतक रोड से अनाज मंडी गेट - 33,000 - 36,300 - 3600

एमसी ऑफिस से फव्वारा चौक - 25,300 - 30,360 - 5060

रोहतक चौक से रेलवे फाटक - 26,400 - 29,040 - 2640

रेलवे फाटक सीसी से पुराना बस स्टैंड - 25,300 - 27,830 - 2530

रेलवे स्टेशन से पुराना बस स्टैंड - 25,300 - 27,830 - 2530

रोहतक चौक से हाई स्कूल - 13,200 - 14,520 - 1320
रोहतक रोड से दिल्ली बाईपास - 12,100 - 13,310 - 1210

सैनीपुरा - 13,200 - 14,520 - 1320

ढाणी रोड - 11,000 - 12,100 - 1100

घिकाड़ा रोड - 13,200 - 14,520 - 1320

हाई स्कूल से गोशाला गेट - 12,100 - 13,310 - 1210

लाला रामप्रसाद मार्ग - 13,200 - 14,520 - 1320

बाला वाला जोहड़ से रामदास नगर - 13,200 - 14,520 - 1320

रंगीला मंदिर से कॉलेज रोड - 14,300 - 20,020 -5730

----------
नए कलेक्टर रेट लागू हो गए हैं। सोमवार को जमीन की खरीद-बिक्री संबंधी एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई।
राजकुमार भौरिया, जिला राजस्व अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed