फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   New collector rate implemented in Badhda, 20 to 40 percent costlier land

Charkhi Dadri News: बाढड़ा में नए कलेक्टर रेट लागू, 20 से 40 प्रतिशत महंगी हुई जमीन

Tue, 04 Apr 2023 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 04 Apr 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
New collector rate implemented in Badhda, 20 to 40 percent costlier land
बाढड़ा। राजस्व विभाग ने तहसील कार्यालयों में नए कलेक्टर रेट एक अप्रैल से लागू कर दिये हैं। नए रेट के तहत जमीन की रजिस्ट्री भी आरंभ हो गई है। इससे आमजन की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। उपमंडल के नए कलेक्टर रेट में 20 से 40 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। ग्रामीण क्षेत्र में प्रति वर्गगज के रेट 1500 से 1700 व बाढड़ा कस्बे में 5000 से बढ़ाकर 6000 प्रति वर्ग गज किए गए है।
विज्ञापन

कॉमर्शियल क्षेत्र में 20 से 40 व रिहायशी एवं कृषि क्षेत्र में 20 से 30 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। तहसील में वसीका नवीसों को भी नए कलेक्टर रेट पर स्टांप शुल्क बिक्री करने को कहा गया है। बाढड़ा में मुख्य चौक पर पहले व्यवसायिक के लिए प्रति वर्ग गज 17000 और रिहायशी जमीन के लिए प्रति वर्ग गज 6000 के रेट थे। अब व्यवसायिक के लिए प्रति वर्ग गज 19000 और रिहायशी के लिए प्रति वर्ग गज 7000 रेट तय किए गए हैं। इसी प्रकार मुख्य चौक से जुई रोड बीडीपीओ कैंपस तक व्यवसायिक के रेट 17000 और रिहायशी जगह 7000 प्रति वर्ग गज हो गई है।
विज्ञापन

मुख्य चौक से दादरी रोड पीएनबी बैंक तक व्यवसायिक जगह प्रति वर्ग गज 17000 और रिहायशी के लिए प्रति वर्ग गज जगह 7000 रुपये हो गई है। कस्बे के मुख्य चौक सतनाली रोड पर पीएचसी तक व्यवसायिक के लिए प्रति वर्ग गज 17000 और रिहायशी जगह के लिए प्रति वर्ग गज 7000 रेट तय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed