फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   New buildings will be built for nine Anganwadi centers, 89.55 lakh will be spent

नौ आंगनबाड़ी केंद्रों के बनेंगे नए भवन, 89.55 लाख होंगे खर्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
New buildings will be built for nine Anganwadi centers, 89.55 lakh will be spent
आंगनबाड़ी केंद्र। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले में नौ आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जल्द ही नए भवन की सौगात मिलेगी। इनके निर्माण का रास्ता साफ हो चुका है और प्रदेश सरकार ने इसके लिए बजट राशि भी जारी कर दी है। इन भवनों के निर्माण पर साढ़े 89 लाख से अधिक की धनराशि खर्च होगी। पंचायत विभाग निर्माण शुरू करवाने से पहले औपचारिकताएं पूरी कर रहा है। सूत्रों के अनुसार विभाग जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी करते ही वर्क ऑर्डर जारी कर निर्माण शुरू करवा देगा।
विज्ञापन

जिले मेें आंगनबाड़ी केंद्र की दशा सुधारने के लिए सरकार और विभाग की ओर से विशेष योजना तैयार की गई है। पहले चरण में सरकार ने जिले के नौ आंगनबाड़ी केंद्रों के नए भवन बनाने की अनुमति दी है। नया भवन बनने से यहां पढ़ने वाले 400 से अधिक विद्यार्थियों और स्टाफ को भी जर्जर भवनों की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार बाढड़ा विधायक नैना चौटाला के निर्देशों पर पंचायत विभाग की तरफ से इसका प्रपोजल सरकार को भेजा गया था। सरकार ने नौ आंगनबाड़ी केंद्रों का नया भवन बनाने के निर्देश देते हुए अब 89.55 लाख का बजट जारी कर दिया है। नैना सिंह चौटाला ने कहा कि जिले के विकास को लेकर सरकार प्रयत्नशील है। आने वाले समय में जिले विकास के दृष्टिकोण से अव्वल स्थान पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में बनेंगे नए भवन
विधायक नैना सिंह चौटाला ने बताया कि सामान्य वर्ग के बच्चों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार इन आंगनबाड़ी केंद्रों को स्मार्ट बनाने में लगी हुई है। इसी कड़ी में पहले चरण में जिले के नौ आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए नए भवनों का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गोठड़ा, खेड़ी सनवाल, सावड़, लांबा, मिसरी, रणकौली गांव में भवनों का निर्माण करवाया जाएगा। नैना चौटाला ने बताया कि भवनों का निर्माण के लिए पंचायत विभाग द्वारा औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed