फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   neha rajneeta went to jorden for wrestling

Charkhi Dadri News: अंतरराष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के लिए जॉडर्न पहुंचीं नेहा और रजनीता

Tue, 20 Aug 2024 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 20 Aug 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
neha rajneeta went to jorden for wrestling
रजनीता जांगड़ा।
22 अगस्त को होगी दोनों की बाउट, स्वर्ण पदक जीतने के लिए नेहा के पास दो तो रजनीता के लिए एक अवसर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/झोझूकलां। जिले के गांव बलाली और झोझूकलां निवासी दो जूनियर महिला पहलवान नेहा सांगवान और रजनीता जांगड़ा विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए सोमवार को जॉडर्न पहुंच गईं। दोनों महिला पहलवान स्पर्धा में देश को स्वर्ण पदक दिलाने के लिए दांव लगाएंगी। रजनीता के पास दो और नेहा के पास एक अवसर है।
बता दें कि गांव बलाली निवासी नेहा सांगवान और झोझूकलां निवासी रजनीता जांगड़ा फौगाट बहनों के बाद जिले की दो गोल्डन गर्ल हैं। 19 से 25 अगस्त तक जॉर्डन में विश्व चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। इसमें नेहा अंडर-17 में 57 किलो भारवर्ग में जबकि रजनीता इसी आयुवर्ग में 61 किलोग्राम भारवर्ग में अपनी चुनौती पेश करेंगी।
विज्ञापन

इन दोनों पहलवानों की नजरें स्वर्ण पदक पर हैं। पिछले प्रदर्शन के अनुसार इस बार भी दोनों से स्वर्ण की उम्मीद है। नेहा सांगवान जॉर्डन की स्पर्धा के बाद स्पेन में दो से सात सितंबर तक आयोजित विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। यह नेहा के लिए पदक जीतने का दूसरा अवसर रहेगा। इसमें नेहा अंडर-20 आयुवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह स्पर्धा नेहा के लिए अवसर के साथ चुनौती भी है। सोमवार सुबह नेहा व रजनीता अपने कोच के साथ रवाना हुईं। दोनों के परिजनों ने उन्हें स्पर्धा के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कोच बोले : दोनों पदक की प्रबल दावेदार
कुश्ती कोच सज्जन मंदौला, कोच कृष्ण कुमार, कोच देवेंद्र सनसनवाल ने इस स्पर्धा में दोनों को स्वर्ण पदक का दावेदार माना है। इस स्पर्धा के बाद के दोनों की उपलब्धियों में एक-एक पदक का इजाफा हो जाएगा। नेहा सांगवान पहले 11 राष्ट्रीय व तीन अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकी हैं। रजनीता ने पांच राष्ट्रीय व तीन अंतरराष्ट्रीय पदक हासिल किए हैं।

फोटो - 01
नेहा सांगवान।
फोटो -02
रजनीता जांगड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed