{"_id":"64f230baf5dd14dc630f20c4","slug":"navy-soldier-going-with-friend-shot-by-bike-riding-youth-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-5712-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दोस्त संग जा रहे नेवी जवान को बाइक सवार युवकों ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दोस्त संग जा रहे नेवी जवान को बाइक सवार युवकों ने मारी गोली
Sat, 02 Sep 2023 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में घायल के परिजनों से जानकारी लेते हुए पुलिस टीम।
चरखी दादरी। खातीवास निवासी नेवी जवान को शुक्रवार शाम बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मार दी। हमले में गोली जवान के चेहरे पर लगी और वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया और पुलिस ने घायल के बयान पर एक नामजद समेत तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में खातीवास निवासी प्रदीप ने बताया कि वो नेवी में कार्यरत है। अप्रैल माह में ही उसकी ज्वाइनिंग हुई है। घायल ने बताया कि 28 अगस्त को वो एक सप्ताह का छुट्टी लेकर घर आया था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वो अपने दोस्त सोनू के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से खातीवास-रावलधी रोड पर जा रहा था। उसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उनकी बाइक को ओवरटेक किया। घायल के अनुसार उस बाइक पर खातीवास निवासी संजय अपने दो साथियों के साथ सवार था। संजय आगे से बाइक मोड़कर लाया और उनकी बाइक के आगे अड़ा दी। वो कुछ समझ पाता इससे पहले ही उस पर फायरिंग शुरू कर दी। घायल के अनुसार तीनों हमलावरों के हाथ में हथियार था।
चेहरे पर लगी गोली, भागकर बचाई जान
प्रदीप के अनुसार हमलावरों ने सीधे उस पर फायर झोंक दिया और गोली उसके चेहरे पर लगी। इसके बाद उसने भागकर जान बचाई। वहीं, मामले का पता चलते ही परिजन और काफी संख्या में ग्रामीण उसके पास पहुंचे। उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल लाया गया और वहां से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन
घायल का आरोप है कि उसके गांव के रहने वाले संजय ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-बीर सिंह, सदर थाना प्रभारी