{"_id":"65a9a38dbd05c7fb4e085256","slug":"navy-soldier-gets-married-with-a-shagun-of-one-rupee-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-12312-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नेवी के जवान ने एक रुपये का शगुन लेकर की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नेवी के जवान ने एक रुपये का शगुन लेकर की शादी
Fri, 19 Jan 2024 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
गांव सांकरोड़ में शादी समारोह में वर-वधु को आशीर्वाद देने पहुंचने गण्यमान्य लोग।
चरखी दादरी। गांव सांकरोड़ में देवराज सिंह परमार की बेटी डिंपल की शादी महेंद्रगढ़ के गांव भोजावास के सतबीर सिंह तंवर के बेटे अंकित के साथ की गई। अंकित नेवी में कार्यरत है। लड़के के पिता सतबीर सिंह तंवर ने एक रुपये शगुन के तौर पर लेकर शादी संपन्न की। सतबीर सिंह ने कहा कि दहेज देना या लेना सामाजिक बुराई है। इसे बुद्धिजीवी वर्ग को मिलकर दूर करना चाहिए। दहेज विरोधी क्षत्रीय संघ से कंवरपाल भिवानी ने कहा कि जिस परिवार को पढ़ी-लिखी संस्कारी लड़की मिल जाए वहीं सबसे बड़ा दहेज है। इस दौरान जय सिंह, कुलदीप सिंह तंवर, विष्णु सिंह परमार, रणसिंह परमार, हंसराज सिंह, कर्नल कुलदीप सिंह ने इसे सराहनीय कदम बताया।
विज्ञापन