फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   National level Women's Kabaddi Mahakumbh 10 from Dadri, 29 teams will participate

राष्ट्र स्तरीय महिला कबड्डी महाकुंभ 10 से दादरी में, 29 टीमें लेंगी भाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
National level Women's Kabaddi Mahakumbh 10 from Dadri, 29 teams will participate
महिला कबड्डी मैच का दृश्य। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। 68वीं सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी स्पर्धा का 10 से 13 मार्च तक दादरी की पुरानी अनाज मंडी में आयोजित होगी। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों की 29 टीमें भाग लेकर खेल-कौशल का प्रदर्शन करेंगी। स्पर्धा का शुभारंभ राज्य खेल मंत्री संदीप सिंह करेंगे, जबकि समापन समारोह में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला शिरकत कर विजेता टीम को सम्मानित करेंगे। चार दिवसीय स्पर्धा एम्च्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित की जाएगी और इसमें रष्ट्रीय चयन समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन के महासचिव कुलदीप दलाल ने बताया कि पहली बार दादरी में राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी स्पर्धा आयोजित होगी। 75 किलोग्राम भारवर्ग में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि स्पर्धा के आयोजन की तैयारियां पूरी होने वाली है। 10 मार्च को स्पर्धा का शुभारंभ और 13 मार्च को समापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 29 राज्यों की टीमें स्पर्धा में अपनी दावेदारी पेश करेंगी। खिलाड़ियों के रहने से लेकर खाने तक का प्रबंध एसोसिएशन की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

500 से अधिक खिलाड़ी लेंगी भाग
एसोसिएशन महासचिव कुलदीप दलाल ने बताया कि स्पर्धा में करीब 500 महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। इसके अलावा प्रत्येक टीम के कोच और एसोसिएशन पदाधिकारी भी स्पर्धा के दौरान मौजूद रहेंगे। यह स्पर्धा शहर की पुरानी अनाज मंडी परिसर में आयोजित होगी। वहीं, खिलाड़ियों और उनके कोच के रुकने व खाने की व्यवस्था आयोजन स्थल से करीब 200 मीटर दूर ही अग्रसेन धर्मशाला परिसर में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय महिला सीनियर टीम में मिलेगी जगह
एसोसिएशन महासचिव ने बताया कि स्पर्धा के दौरान जो खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगी, उन्हें भारतीय महिला कबड्डी टीम में भी जगह मिलेगी। इसके लिए चयन समिति सदस्य भी मौजूद रहेंगे और दमदार प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों पर अपनी नजर रखेंगे।
इन राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें लेंगी भाग
स्पर्धा में असम, हरियाणा, विदर्भा, पश्चिम बंगाल, आंध्र-प्रेदश, बिहार, चंढीगड़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, जम्मू-कशमीर, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरला, मध्य-प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिसा, पंजाब, राजस्थान, इंडियन रेलवे, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पडुच्चेरी व उत्तराखंड की टीमें भाग लेंगी।

वर्जन
राष्ट्र स्तरीय कबड्डी स्पर्धा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसमें 29 टीमें भाग लेंगी और प्रदर्शन के आधार पर भारतीय सीनियर महिला कबड्डी टीम का चयन किया जाएगा।
- कुलदीप दलाल, महासचिव, एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed