फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Nap team withdraws eight challans for violation of NGT orders

एनजीटी के आदेशों की उल्लंघना करने पर नप टीम ने काटे आठ चालान

Wed, 10 Mar 2021 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Nap team withdraws eight challans for violation of NGT orders
एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मंगलवार को नगर परिषद अधिकारियों ने अभियान चलाया। इस दौरान बिना ढके निर्माण सामग्री ले जाने वाले पांच ट्रैक्टर ट्रॉली के चालान किए गए। वहीं, एक दुकान से पांच किलोग्राम पॉलिथीन भी जब्त भी की गई। दूसरे दिन भी कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध किया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब दो बजे टीम ने अभियान शुरू किया। नप सचिव ने बताया कि टीम पहले लोहारू चौक पर कार्रवाई के लिए पहुंची। करीब 30 मिनट तक टीम वहां रुकी और इस दौरान बिना ढके निर्माण सामग्री ले जाने वाले पांच ट्रैक्टर ट्रॉली को रुकवाकर उनके पांच पांच हजार रुपये के चालान काटे। इसके अलावा दो निर्माणाधीन बिल्डिंगों के सामने निर्माण सामग्री बिना ढके हुए सड़क पर पड़ी मिली। इस पर संज्ञान लेते हुए टीम ने दोनों भवनों के मालिकों के भी पांच पांच हजार रुपये के चालान किए।
विज्ञापन

सचिव प्रशांत पाराशर ने बताया कि रोहतक रोड स्थित प्रकाश फैंसी एंपोरियम के यहां प्रतिबंध के बावजूद पॉलिथीन प्रयोग होती मिली। यहां से पांच किलोग्राम पॉलीथिन जब्त की गई और दुकानदार का दस हजार रुपये का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed