फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Nani danced on Manu's success in Paris, let me challenge you, if you are seen, bring my hem

Charkhi Dadri News: पेरिस में मनु की कामयाबी पर नाच उठीं नानी कोठे चढ़ ललकारूं, दिखे हो मेरा दामण ल्याइये

Sat, 03 Aug 2024 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 03 Aug 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Nani danced on Manu's success in Paris, let me challenge you, if you are seen, bring my hem
गीत पर नृत्य करतीं मनु भाकर की नानी सावित्री देवी।
चरखी दादरी। पेरिस ओलंपिक में शनिवार को शूटर मनु भाकर भले ही तीसरा पदक जीतने से चूक गईं। इसके बावजूद निशानेबाजी स्पर्धा में देश को दो कांस्य पदक दिलाकर इतिहास रच दिया। मनु के नाना के घर उनके दो कांस्य पदक जीतने पर जश्न मनाया गया। मनु की नानी सावित्री देवी ने कोठे चढ़ ललकारूं, दिखे हो मेरा दामण ल्याइये...पर नृत्य कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

बता दें कि मनु भाकर मूलरूप से झज्जर जिले के गौरिया गांव की रहने वाली हैं। दादरी में उनकी नानी और मामा-मामी रहते हैं। शनिवार दोपहर एक बजे मनु का मैच शुरू हुआ। इससे पहले भी सभी आंगन में लगाए गए एलईडी के सामने बैठ गए। स्क्रीन पर मनु नजर आईं तो नानी सावित्री देवी खिलखिला उठीं। मनु को तीसरे पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन वह चौथे स्थान पर रहीं व पदक जीतने से चूक गईं। इसके बावजूद मनु के नाना के घर उनके दो कांस्य पदक जीतने पर जश्न मनाया गया। मनु के बड़े मामा युद्धवीर हरियाणा रोडवेज में कार्यरत हैं। छोटे मामा सोमवीर मर्चेंट नेवी में हैं। इस दौरान मनु की मामी अनीता, आरती, ममेरे भाई समेत शहर के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



सावित्री देवी बोलीं : दोहती ने गाढ़ दिया लठ
मनु की नानी सावित्री देवी ने कहा कि मनु दोनों परिवारों की चहेती है। उन्होंने हरियाणवी लहजे में कहा कि ओलंपिक मै दो पदक जीतकै छौरी ने लठ गाढ़ दिया। उन्होंने कहा कि मनु के वापस आते ही उसे उसकी पसंदीदा खीर बनाकर खिलाऊंगी। उन्होंने बताया कि मनु को बाजरे की रोटी, चटनी व मक्खन पसंद है। उसके नाना रणसिंह अगर अब होते तो बहुत खुश होते। सावित्री देवी ने बताया कि वर्ष 2023 में गुरुग्राम में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया था। इसमें उन्होंने गोला फेंक और दौड़ स्पर्धा में एक-एक स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसी बोलीं : हवाई अड्डे पर जाकर दूंगी सरप्राइज गिफ्ट

मौसी अनीता मनु के फाइनल मैच में चौथा स्थान प्राप्त करने के बाद भी काफी खुश नजर आईं। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में दो पदक जीतना छोटी बात नहीं है। अगर मनु ये पदक जीत लेती तो उसकी हैट्रिक हो जाती। अभी तो 22 की उम्र की है, आगे और भी मौके मिलेंगे। कहा कि मनु जब भारत वापसी करेगी तो उसे हवाई अड्डे पर लेने जाऊंगी और सरप्राइज गिफ्ट दूंगी।




देश को दो पदक दिलाए इसकी खुशी

मनु के छोटे मामा सोमवीर ने कहा कि मनु ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। ओलंपिक में जाकर भारत को पेरिस कोटा दिलाया और दो पदक देश की झोली में डाल दिए। यह केवल हमारे लिए ही नहीं, बल्कि देश के लिए भी बहुत ही गर्व की बात है। देश का नाम पूरे विश्व में रोशन करने का उसने अपना कर्तव्य पूरा किया। अब मनु यहां आएगी तो उसका जोरदार स्वागत करेंगे। जीत-हार खेलों में चलती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed