फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Nancy kept distance from tuition and mobile

Charkhi Dadri News: नैंसी ने ट्यूशन-मोबाइल से बनाई दूरी, चार घंटे की पढ़ाई सफलता की धुरी

Wed, 14 May 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 14 May 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Nancy kept distance from tuition and mobile
चरखी दादरी की छात्रा नैंसी (काली जैकेट) अपनी माता सुमन देवी, पिता संदीप सिंह और छोटी बहन नियति
रबिन वर्मा
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर निवासी छात्रा नैंसी ने हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट में प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है जबकि जिले में टॉप किया है। नैंसी की इस उपलब्धि से परिजन गदगद हैं। पिता संदीप कुमार एक निजी कंपनी में चालक हैं जबकि मां सुमन गृहिणी हैं।
खास बात यह है नैंसी ट्यूशन का सहारा लिया न मोबाइल का अत्याधिक प्रयोग किया, बस चार घंटे स्वयं पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया।

गौरतलब है कि नैंसी शहर स्थित वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का छात्रा है। नैंसी ने परीक्षा के दौरान भी सामान्य तरीके से पढ़ाई की और अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। नैंसी ने कॉमर्स संकाय से कक्षा बारहवीं की है।
विज्ञापन

अभिभावकों ने नैंसी की इस सफलता पर खुशी जताई और स्कूल आकर शिक्षकों का आभार जताया। नैंसी के परिजनों ने बताया कि नैंसी स्वयं से ही पढ़ाई करती थी। शाम को खाना खाने के बाद 8 बजे पढ़ाई शुरू करती और 12 बजे तक पढ़ती थी। इसके अलावा उन्होंने कभी ट्यूशन नहीं लगवाया और न ही फोन का अधिक प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया से दूरी से रखती थी और शिक्षकों के कहने पर ही मोबाइल से पढ़ाई करती थी। फिलहाल नैंसी जयपुर में सीए की तैयारी कर रही है। बीईओ सज्जन सिंह ने छात्रा को बधाई दी है।

माता-पिता : बोले बेटी पर है नाज
संदीप कुमार और सुमन देवी को दो संतान हैं और दोनों ही बेटियां हैं। नैंसी ने 12वीं पास कर दी जबकि छोटी बेटी नियति अभी नौवीं कक्षा में है। शुरू से ही बेटियों ने घर में बेटे की कमी नहीं होने दी और अब नैंसी की इस उपलब्धि इसे साबित भी कर दिया है। बेटियों पर नाज है।

वीडियो कॉल से की बात
नैंसी ने स्कूल प्राचार्या, शिक्षिका और अपने परिजनों से रिजल्ट की खुशी की साझा की। इसके लिए उन्होंने वीडियो कॉल की और सभी को बधाई देकर आभार जताया। परिणाम आने के बाद खुशी जाहिर की।

शिक्षकों के अनुसार ही करती थी पढ़ाई
नैंसी अपने शिक्षकों से ही पढ़ाई का मार्गदर्शन लेती थी और कुछ समझ न आने पर कक्षा में पूछ लेती थी। इसके लिए उन्होंने कभी फोन का सहारा नहीं लिया। हर गतिविधियों में नैंसी आगे रही और स्कूल स्तर पर होने वाली परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।


खुशी से गदगद हो उठीं प्राचार्या व शिक्षिका
स्कूल प्राचार्या रीतू शर्मा व कॉमर्स शिक्षिका प्रीति बंसल ने कहा कि छात्रा बहुत ही मेहनती है और अनुशासन में रहती है। अब वह स्कूल में मिस फेयरवेल बनी और कक्षा दसवीं नैंसी ने 85 प्रतिशत के साथ कक्षा उत्तीर्ण की थी। अब अपनी मेहनत के बलबूते पर छात्रा ने माता-पिता और स्कूल व जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed