{"_id":"67a39c8f7496c018d60c0a14","slug":"nagar-parishad-team-will-check-hygiene-in-schools-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-131218-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नगर परिषद की टीम करेगी शहर के निजी और राजकीय स्कूलों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नगर परिषद की टीम करेगी शहर के निजी और राजकीय स्कूलों का निरीक्षण
Wed, 05 Feb 2025 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 05 Feb 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खास खबर:
स्वच्छता संबंधी कमी पाए जाने पर स्कूल का स्वच्छता प्रमाण पत्र होगा रद्द, प्राचार्य से मांगा जाएगा जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नगर परिषद की ओर से स्वच्छता अभियान के तहत शहर के निजी और राजकीय स्कूलों व कॉलेजों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए टीम गठन की प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। जल्द ही टीम प्रबंधों का जायजा लेने के लिए मैदान में उतरेगी। कमी पाए जाने पर नगर परिषद की ओर से जारी किया गया स्वच्छता प्रमाणपत्र रद्द किया जाएगा जबकि प्राचार्य से कमी पर जवाब भी तलब होगा।
15 फरवरी से प्रदेश में स्वच्छता निरीक्षण शुरू हो रहा है। इसके तहत पूरा शहर कवर किया जाएगा, जिसमें स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सभी विभाग, गलियां व अन्य सार्वजनिक जगह जांच जाएंगी। इसके तहत अगर किसी स्थान पर स्वच्छता का अभाव पाया जाएगा तो शहर की रैंकिंग गिर सकती है। नगर परिषद की ओर से शहर को स्वच्छता में श्रेष्ठ रैंकिंग दिलाने के लिए योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए विभाग की ओर से टीम गठित करने और निरीक्षण करने की योजना तैयार की जा रही है। अगले सप्ताह से विभाग निरीक्षण शुरू करेगा।
निरीक्षण के दौरान स्कूलों व कॉलेजों में पानी, खाने-पीने की व्यवस्था, सफाई आदि चीजें जांची जाएंगी। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने पर स्कूल व कॉलेज को शहर का श्रेष्ठ स्वच्छ शिक्षण संस्थान घोषित किया जाएगा। फिलहाल, टीम गठित करने की प्रक्रिया जारी है। सोमवार तक टीम फाइनल कर ली जाएगी। इसके बाद नगर परिषद अधिकारी व टीम शिक्षण संस्थानों का दौरा करेंगे। तय पैमानों के आधार पर संस्थान को रैंकिंग देंगे।
विज्ञापन
- इन पैमानों पर होगा संस्थानों का निरीक्षण
स्वच्छ भारत मिशन जिला प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि संस्थानों के प्रत्येक कक्ष दो डस्टबिन होने चाहिए। ताकि, विद्यार्थी गीला और सूखा कचरा उचित डस्टबिन में डाल सकें। इसी तरह संस्थान प्रांगण स्वच्छ हो और टॉयलेट भी साफ होने चाहिए। विद्यार्थियों के लिए पानी का प्रबंध होना जरूरी है। इसमें भी किसी प्रकार की गंदगी नहीं होनी चाहिए। साथ ही खाना बनाने वाले स्कूलों में बर्तन व भोजन की जांच की जाएगी। स्कूलों में स्वच्छता के लिए प्रेरित करने संबंधी पोस्टर होने आवश्यक हैं।
वर्सन:
शिक्षण संस्थानों में निरीक्षण की योजना तैयार की जा रही है। जल्द ही इसे शुरू किया जाएगा और विभिन्न पैमानों पर संस्थानों की जांच कर उन्हें रैंकिंग दी जाएगी। कमी मिलने पर प्राचार्य से भी स्वच्छता संबंधी जवाब मांगा जाएगा। इसके जल्द ही कमेटी गठन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
-बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, दादरी नगर परिषद
फोटो 27
चरखी दादरी नगर परिषद कार्यालय। संवाद
फोटो-