फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   nacc team online inspection

Charkhi Dadri News: नैक टीम ने किया जनता महाविद्यालय का आभासी मूल्यांकन, व्यवस्थाएं जांची

Thu, 22 May 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 22 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
nacc team online inspection
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जनता महाविद्यालय में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) टीम ने आभासी मूल्यांकन किया। मूल्यांकन के पहले दिन राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद के कोऑर्डिनेटर डॉ. जयवीर सिंह ने बताया कि यह संस्था उच्च शिक्षण संस्थानों में गुणवत्ता का मूल्यांकन और मान्यता देने का कार्य करती है।
उन्होंने कहा कि इसी संदर्भ में महाविद्यालय की गुणवत्ता, शिक्षण, अनुसंधान, बुनियादी ढांचे, प्रशासन और छात्र सेवाओं जैसे विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन किया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह ने संस्थान की उपलब्धियां, मूलभूत सुविधाएं जैसे प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लासरूम, खेल सुविधाएं, छात्रावास, महाविद्यालय की ओर से संचालित विभिन्न पाठ्यक्रम, विभागों की संख्या और विवरण, विभिन्न समितियां, विभिन्न सहगामी क्रियाएं, प्लेसमेंट सेल, शिकायत निवारण तंत्र, विभिन्न विभागों और संस्थान के साथ दस्तखत किए हुए एमओयू नवीन पाठ्यक्रम शुरू करने की योजनाएं आदि पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इसके बाद विभिन्न विभागों के विभाग अध्यक्षों ने अपने विभाग की उपलब्धियां, कोर्स आउटकम, शिक्षण तकनीक, विभागीय संरचना और भविष्य में किए जाने वाले सुधारों पर प्रकाश डाला। उसके पश्चात राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद की टीम ने महाविद्यालय की एलुमनी संगठन के साथ संवाद किया। महाविद्यालय को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने में एलुमनी की सहभागिता पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर महाविद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव राधेश्याम ऐरन, उपाध्यक्ष अशोक गोयल, प्रबंधन समिति के सदस्य आईसी जैन, सुरेश गोयल, दादरी एजुकेशन सोसायटी की प्रधान डॉ. विद्या गुप्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed