{"_id":"63dc84726c336241a864708c","slug":"na-charkhidadri-news-c-21-1-45724-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: हरविंद्र हत्याकांड के आरोपियों से बरामद हुए 4 पिस्तौल और 7 कारतूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: हरविंद्र हत्याकांड के आरोपियों से बरामद हुए 4 पिस्तौल और 7 कारतूस
Fri, 03 Feb 2023 09:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:20 AM IST
विज्ञापन
हरविंद्र की हत्या के तीनों आरोपी। संवाद
चरखी दादरी। गांव मानकावास निवासी हरविंद्र हत्याकांड के तीनों आरोपियों से पुलिस ने चार पिस्तौल और सात कारतूस बरामद किए हैं। अवैध हथियार की बरामदगी और रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इसकी पुष्टि सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने की है।
बता दें कि 27 जनवरी को मानकावास निवासी हरविंद्र को बाबा कबूलनाथ मंदिर के बाहर गोली मारी गई थी। तीन गोलियां लगने के बाद हरविंद्र ने 28 जनवरी को दादरी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। एसपी दीपक गहलावत ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई थी। सीआईए ने हत्याकांड के तीनों आरोपियों अंकित, अक्षय और अंकित बॉक्सर को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया था। उनके पास से उस दौरान एक अवैध पिस्तौल भी बरामद हुई थी।
इसके बाद सीआईए ने उन्हें कोर्ट में पेश किया था। जहां से अक्षय और अंकित बॉक्सर को दो दिन जबकि तीसरे आरोपी अंकित को पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया गया था। सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर तीन पिस्तौल व 7 कारतूस भी बरामद हुए। जबकि एक पिस्तौल उनसे पहले बरामद हुआ था।
विज्ञापन
- इंदौर से अंकित लाया था पिस्तौल
पूछताछ के दौरान सामने आया कि हरविंद्र की हत्या के लिए अंकित पिस्तौल लाया था। चार पिस्तौल वो इंदौर से लाया और उसी ने पिस्तौल अक्षय को दी थी। अंकित अपने मामा के पास रहता था और फोन से अक्षय के संपर्क में था।